Breaking Newsinh24देश विदेशमध्यप्रदेश

नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 5 बच्चों सहित 7 की मौत, 11 लोग थे सवार

एमपी के श्योपुर जिले में सीप नदी में एक बड़ा हादसा हुआ। नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच बच्चे शामिल हैं। जिस वक्त घटना हुई नाव में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से केवल 4 लोग सुरक्षित बच पाए। बाकी सभी सात मृतकों की शव बरामद किए गए हैं। हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करने साथ घायलों के शीघ्र स्वास्थ की कामना की है।

शनिवार देर रात मध्य प्रदेश के सीप नदी में एक नाव डूब गई। घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के में हुई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने घटना की जानकारी देते हुए बयान में कहा कि घटना के वक्त नाव में 11 लोग मौजूद थे। जिनमें से पांच बच्चे थे।

हादसे की जानकारी देते हुए अभिषेक आनंद ने कहा, “मणिपुर थाना क्षेत्र के सीप में एक दुखद घटना हुई। एक नाव नदी में पलट गई। नाव में 11 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोग सुरक्षित हैं। सात लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जिन्हें लाया गया है।”

वहीं घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख व्यक्त किया। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक नाव दुर्घटना में बच्चों सहित कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

बता दें कि पिछले महीने केरल में भी एक ऐसी घटना सामने आई। जब तिरुवनंतपुरम के मुथलापोझी में मछली पकड़ने वाली नाव के पलट गई। हादसे में एक मछुआरे की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान इब्राहीम के रूप में हुई है जो अटिंगल नगर पालिका का रहने वाला था और मुथलपोझी बंदरगाह क्षेत्र में तट पर लौटते समय उसकी नाव पलट गई। घटना के समय नाव पर कुल चार लोग सवार थे। उनमें से तीन को स्थानीय अधिकारियों ने बचा लिया।

Related Articles

Back to top button