बिहार

सातवीं मंजिल पर 2 बच्चे फंसे हुए, बड़ी बिल्डिंग में लगी भीषण आग – cgtop36.com


Fire at Visvesvaraya Bhavn: बिहार की राजधानी पटना स्थित विश्‍वेश्‍वरैया भवन में अचानक से आग लग गई. सबसे पहले भवन की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी. बाद में इसका असर अन्‍य माले पर भी पड़ा है. तीसरी मंजिल पर आग को बुझा दिया गया है, लेकिन ऊपरी मंजिलों पर लगी आग को बुझाने में काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है.

अचानक से भीषण आग लग गई. इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में बिल्डिंग में फंसे लोगों को रेस्‍क्‍यू किया गया. विश्‍वेश्‍वरैया भवन में आग की सूचना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई. साथ ही पुलिस की टीम भी मौके मौजूद है. एसडीओ ने बताया कि विश्वेश्वरैया भवन में आग से बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है.

सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने मीडियाकर्मियों को अंदर जाने से रोक दिया है. बताया जा रहा है कि ऊपरी मंजिल से अभी धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं. फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है, लेकिन आग लगातार फैलती ही चली गई. इसके बाद अब NDRF की टीम को मौके बुलाया गया है.

सातवीं मंजिल पर 2 बच्चे फंसे हुए थे जिन्हें निकाल लिया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रयास है कि आग को ज… 2022-05-11 11:03:54

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button