
रायपुर। राजधानी समेत प्रदेशभर में आज कोरोना का संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। बुधवार को 573 मरीजों की पहचान हुई है,जो मंगलवार की तुलना में 36 कम हैं। 11 52 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 12 मरीजों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर लगातार घट रही है। 16 जून को प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 1.4 प्रतिशत है। प्रदेशभर में एक 41073 सैंपलों की जांच में 573 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। तो वही राजधानी वासियों के लिए राहत भरी खबर है कि बुधवार को केवल 20 ही नए कोरोना मरीज मिले हैं। 20 मरीजों ने होमआइसोलेशन में कोरोना को हराया है। केवल एक ही मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 27, राजनांदगांव 23, बालोद 7, बेमेतरा 4, कबीरधाम 3, रायपुर 20, धमतरी 26, बलौदाबाजार 16, महासमुंद 6, गरियाबंद 11, बिलासपुर 10, रायगढ़ 32, कोरबा 14, जांजगीर-चांपा 23, मुंगेली 8, जीपीएम 4, सरगुजा 20, कोरिया 14, सूरजपुर 21, बलरामपुर 30, जशपुर 44, बस्तर 47, कोंडागांव 15, दंतेवाड़ा 27, सुकमा 50, कांकेर 11, नारायणपुर 12, बीजापुर 47 और अन्य राज्य 1 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।



