
दिल्ली। सच कहते हैं लोग प्यार की कोई उम्र और लकीर नही होती सात समंदर पार इस बुजुर्ग का प्यार 50 साल बाद वापस मिल गया यदि यकीन न हो तो राजस्थान के जैसलमेर जिले के कुलधरा गांव के 82 वर्षीय गेटकीपर की कहानी पढ़ें। पचास साल बाद उसे अपना पहला प्यार फिर से मिल गया है। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक साक्षात्कार में गेटकीपर ने बताया कि तीस साल की उम्र में उसे एक ऑस्ट्रेलियाई युवती मरीना से तब पहली नजर का प्यार हो गया था जब वह राजस्थान घूमने आई थी। गेटकीपर ने बताया, ‘मरीना पांच दिनों के ट्रिप पर राजस्थान आई थी। उस दौरान दोनों की निगाहें मिलती रहीं। अपनी यात्रा के अंत में जब उसने आइ लव यू कहा तो शर्म से मेरा गाल लाल हो गया था। इससे पहले किसी ने ऐसा नहीं कहा था। मैं एक शब्द भी नहीं बोल सका।’
गेटकीपर ने बताया कि मरीना के शादी का प्रस्ताव देने के बाद वह भारत लौट आया। पारिवारिक दबाव में शादी कर कुलधरा में गेटकीपर की नौकरी करने लगा। बकौल गेटकीपर, समय के साथ उसकी यादें भी धूमिल होने लगी थी। मेरा बेटा बड़ा होकर अलग हो चुका है और पत्नी का भी निधन हो चुका है। मैंने मान लिया कि मरीना भी शादी करके अपना घर बसा चुकी होगी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि उसे फिर कभी देख सकूंगा। मैं फिर २१ साल के युवा की तरह महसूस कर रहा हूं।
जल्द भारत आएगी-
करीब 50 साल बाद गेटकीपर को मरीना का पत्र मिला, लिखा था- ‘हाऊ आर यू, माई फ्रैंडÓ। उसने बताया मरीना ने मुझे ढूंढ लिया। रोज फोन पर बात होती है। उसने बताया मरीना जल्द भारत आएगी।
उसने अंग्रेजी सिखाई, इसने घूमर-
ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद भी मरीना का गेटकीपर से संवाद बना रहा। गेटकीपर कर्ज लेकर ऑस्ट्रेलिया जाकर तीन महीने रहा। मरीना ने उसे अंग्रेजी सिखाई और इसने उसे घूमर नृत्य। मरीना ने शादी का प्रस्ताव भी रखा। वह ऑस्ट्रेलिया नहीं छोडऩा चाहती थी और गेटकीपर अपने परिवार के साथ रहना चाहता था।



