21 March 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल
मेष: नया सौदा करते समय कागजात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें, काम काज में अड़चने आ सकती हैं। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें। धन संबंधी लेन-देन करते समय सावधानी बरतें। माता-पिता का ध्यान रखें।
वृषभ: कानूनी मामलों का निपटारा होगा। आशंका है कि शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएघा। ऋणों का पूर्ण भुगतान भी होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आज कोई सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
मिथुन: जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आने की संभावना है। आज आप भावुक महसूस करेंगे। आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा।
कर्क: आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। घर में किसी मांगलिक कार्य के संपन्न होने की संभावना है। आमदनी के नए साधन बन सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से भेंट हो सकती है।
सिंह: मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बने रहने की आशंका है। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। किसी से बहस में न उलझें न ही किसी के साथ के साथ वाद विवाद में पड़े अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं।
कन्या: आपके व्यवसाय में उन्नति होते दिख रही है। इस दौरान आप खरीद फरोख्त कर सकते हैं। आपके आकर्षण से दूसरे लोगों के प्रभावित होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज दिन खुशहाल बीतेगा।
तुला: आप समझदारी से कार्य लें, वैवाहिक संबंधों में कटुता आ सकती है। जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताएं, काम के चलते अपने व्यक्तिगत जीवन को पूरा समय दीजिए। मदिरापान से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा। मांस-मदिरा के सेवन से भी दूर रहें।
वृश्चिक: आज जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है। अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए दिल से नहीं दिमाग का भी इस्तेमाल करते हुए कोई फैसला ले। असंतुलित भोजन आहार के कारण, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आने की आशंका है।
धनु: नौकरी या व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित समय का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि किसी उच्चाधिकारी से आपकी बहस भी हो सकती है लेकिन इसके चलते आप अपने मनोबल पर असर न आने दें। किसी विशेष कार्य में विफलता के कारण मन में खिन्नता रहने की आशंका है।
मकर: काम करते वक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। परिस्थितियां आपको हाथ से निकलती लगेगी किंतु सब कुछ आपके अनुकूल भी हो जाने की संभावना है। किसी मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। आपको दिल के मामले में आज थोड़ा ध्यान रखना होगा जल्दबाजी के चलते कहीं बनती बात न बिगड़ जाए।
कुंभ: आप नई चीजों को लेकर आज अपने आपको उत्साहित नहीं हो पाएंगे। शीघ्र ही आपको की गई गलती का अहसास होने लगेगा, साले-बहनोई के साथ पैसों का लेनदेन न करें वरना बात बिगड़ सकती और संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य नरम रहेगा।
मीन: व्यवसायिक कार्यों में प्रतिकूलता देखने को मिलेगी। आज उम्मीद है कि आप किसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। साझेदारी में सावधान रहें। अचानक धनलाभ और उपहार मिलने की भी संभावना है।



