भेंट-मुलाकात कार्यक्रम – मुख्यमंत्री भूपेश आज पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 13 जनवरी को पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.15 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम लाफा जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे ग्राम लाफा से हेलीकॉप्टर से तहसील पाली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां संध्या 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और पाली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
आज पाली तानाखार विधानसभा (जिला-कोरबा) में आपसे भेंट-मुलाकात के लिए आ रहा हूँ।
इस दौरान-
📍ग्राम- पिपरिया
📍ग्राम- लाफामें आपके साथ, सिर्फ आपकी बात होगी।#BhupeshTuharDwar
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 13, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





