छत्तीसगढ़देश विदेश

रेलवे के पेंट्रीकार संचालकों की होगी मॉनिटरिंग, लापरवाही नही की जाएगी बर्दाश्त, शिकायत पर लिया गया निर्णय

ट्रेनों की पेंट्रीकार में खाना पकाना महंगा पड़ सकता है। इस तरह की लापरवाही बरतने वाले पेंट्रीकार संचालकों (लाइसेंसी) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच करने के लिए रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे को 10 दिन का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसी के परिपालन में बिलासपुर रेल मंडल ने अभियान की शुरुआत कर दी है। इससे पहले दिन चार ट्रेनों के पेंट्रीकार की जांच की गई। इसके साथ ही केवल पैकेट बंद सामान ही बेचने की समझाइश दी गई। यह अभियान चलाने का निर्देश रेलवे बोर्ड ने सभी रेलवे को दिए हैं।

दरअसल बोर्ड को पेंट्रीकार में खाना पकाए जाने की शिकायत मिली है। कोरोना संक्रमण के कारण इस पर प्रतिबंध लगा हुआ है। निर्देश है कि पेंट्रीकार से कर्मचारी केवल पैकेट बंद सामान ही बेचेंगे। बिलासपुर स्टेशन से गुजरने वाली चार ट्रेन गाड़ी संख्या 02280 हावड़ा-पुणे, गाड़ी संख्या 02834 हावड़ा-अहमदाबाद, गाड़ी संख्या 02279 पुणे-हावड़ा व गाड़ी संख्या 02809 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल के पेंट्रीकार की औचक जांच की गई।

सुबह हावड़ा-पुणे स्पेशल ट्रेन में वाणिज्य प्रबंधक किशोर निखारे ने दबिश दी। अचानक अधिकारी की इस जांच पेंट्रीकार मैनेजर व कर्मचारी सकते में आ गए।

Related Articles

Back to top button