राशिफल - अध्यात्म

बेशक के मोदक का भोग लगाएं गणपति को, होंगे बप्पा प्रसन्न, जानिए विधि

आवश्यक सामग्री
बेसन 1 कप
शक्कर ½ कप (पीसी हुई)
घी ¼ कप
इलायची पाउडर ½ छोटा चम्मच
खोपरे का बुरा ¼ कप

बेसन के मोदक बनाने की विधि

एक कढ़ाई को गैस पर गर्म होने रख दीजिये. उसमे घी गर्म होने के लिए डाल दीजिये. जब घी गर्म हो जाये उसमे बेसन डालिये. गैस की आंच धीमी रखिये और घी में बेसन को लगातार कलछी की सहायता से भून लीजिये. जब बेसन का रंग हल्का ब्राउन होने लगे और उसमे से अच्छी खुशबु आने लगे तब उसमे ½ छोटा चम्मच पानी के छींटे डालिये।

Read Also – गणेश जी की पूजा में नहीं करना चाहिए तुलसी का उपयोग, जानिए क्यों

पानी डालने पर बेसन में से झाग आने लगेंगे और बेसन में दाने बन जाएंगे. बेसन को तब तक भूनिये जब तक की झाग आना बंद ना हो जाये. झाग ख़त्म होने पर बेसन भून कर तैयार है। अब गैस को बंद कर दीजिये.

भुने हुए बेसन के मिश्रण को किसी दूसरे बर्तन में ठंडा होने के लिए निकल लीजिये. जब तक बेसन ठंडा होता है तब तक शक्कर को मिक्सर में बारीक़ पीस लीजिये. बेसन के हल्का ठंडा होने पर इसमें इलायची पाउडर, शक्कर और खोपरे का बुरा डाल दीजिये.(थोड़ा सा खोपरे का बुरा बाद में गार्निशिंग के लिए रख लीजिए.) सभी को अच्छे से मिला लीजिये।

मोदक बनाने के लिए मिश्रण तैयार है. अब मोदक के साचे में घी लगाइए और तैयार मिश्रण से थोड़ा मिश्रण ले कर गोल गोल लड्डू जैसा बना कर मोदक के साचे में रखिए और अतिरिक्त मिश्रण निकाल कर मोदक बना लीजिए. इसी तरह सारे मोदक बना लीजिए. बचे हुए खोपरे के बुरे में मोदक को लपेट कर गार्निश कर लीजिए। अब देखिये आपके बेसन के मोदक बन कर तैयार है।

Related Articles

Back to top button