घर पर ही बना सकतें हैं आसानी से गणपति बप्पा के प्रिय मोदक इस तरह
गणपति बप्पा को मोदक अत्यंत प्रिय हैं। आप घर पर ही बना सकतें हैं आसानी से बप्पा के प्रिय मोदक इस तरह से। आप मीठे आटे में नारियल, जायफल और केसर को भरकर ये मोदक तैयार कर सकतें हैं। जिसके बाद में इन्हें भाप में पकाया जाता है। यह भारतीय मिठाई है, जो कि गणेश चतुर्थी पर सबसे ज़्यादा बनाई जाती है। जानिए विधि –
मोदक की सामग्री
1 कप नारियल, कद्दूकस
1 कप गुड़, कद्दूकस
एक चुटकी जायफल
एक चुटकी केसर
शेल तैयार करने के लिएः
1 कप पानी
2 टी स्पून घी
1 कप चावल का आटा
सामग्री तैयार करने की विधिः
1.एक पैन को आंच पर गर्म करके उसमें कद्दूकस किया नारियल और गुड़ डालें.
2.करीब पांच मिनट के लिए मिक्सचर को चलाएं. इसके बाद इसमें जायफल और केसर मिक्स करें.
3.पांच मिनट के लिए दोबारा मिक्सचर को पकाएं. आंच से इसे उतार कर साइड रख दें.
मोदक तैयार करने के लिएः
1.एक गहरे बर्तन में पानी और घी डालकर उबाल लें. फिर इसमें नमक और आटा डालें. अच्छी तरह मिलाएं.
2.बर्तन को ढक कर मिक्सचर को पकने के लिए छोड़ दें. जब मिक्सचर पक कर आधा रह जाए, तो एक स्टील की कटोरी पर थोड़ा घी लगाएं.
3.हल्का गर्म गूंथे हुए आटे को अच्छी तरह गूंथें. अब इसकी गोल छोटी-छोटी लोई बना लें. हल्का दबाएं. फूल के आकार में इसके किनारे तैयार करें.
4.तैयार किया भरावण मिश्रण बीच में रखें. चारों किनारों को जोड़कर इसे बंद कर दें.
5.अब इन्हें मलमल के कपड़े पर रखें. करीब 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें भाप में पकाएं. निकाल कर सर्व करें.



