देश विदेशमनोरंजन

श्वेता तिवारी की फोटो स्टाइलिश और ग्लैमरस होती है,देखे पिछले दिनों की फोटो

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को लोग बहुत पसंद करते हैं और उनकी हर एक पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं. श्वेता तिवारी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं. श्वेता ने इस उम्र में जिस तरह से अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया है, उसने भी काफी लोगों को इम्प्रेस किया है. श्वेता तिवारी की वैसे तो हर फोटो स्टाइलिश और ग्लैमरस होती है, लेकिन साड़ी में सामने आई उनकी लेटेस्ट फोटो ने एक बार फिर लोगों का दिल चुरा लिया है.

image credit instagram

इन फोटोज में श्वेता काफी खूबसूरत दिख रही हैं. श्वेता तिवारी ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. फोटोज में उन्हें ऑरेंज कलर की साड़ी को पिंक कलर की स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहने हुए देखा जा सकता है. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए श्वेता ने सी ग्रीन कलर का हैवी नेकलेस और कानों में इअरिंग भी डाले हैं. श्वेता जिस खूबसूरती के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं उसने लाखों लोगों को उनका दीवाना बना दिया है.

Image Creidt Instagram

श्वेता की इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 78 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. फैन्स के साथ-साथ टीवी सेलेब्स के भी कमेंट्स श्वेता की पोस्ट पर देखने को मिल सकते हैं. राहुल वैद्य, निशा रावल, सारा खान और किश्वर मर्चेंट जैसे सितारों ने एक्ट्रेस की पोस्ट पर कमेंट किया है. एक फैन ने श्वेता की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “मैं यह अकाउंट अनफॉलो कर रहा हूं क्योंकि इतना ग्लैमर अब हैंडल नहीं होता”. वहीं एक और फैन ने लिखा है, “OMG स्टनिंग”. इस तरह से श्वेता की पोस्ट पर लोग दिल और फायर इमोजी कमेंट करके भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button