राशिफल - अध्यात्म
Trending

7 November 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष – शासकीय कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों से सावधान रहें। किसी को सलाह देने से बचें। परिवार में कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार में प्रगति होगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अपने मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे।

वृषभ – छात्रों को लाभ होगा। विशेषज्ञ शिक्षकों की सहायता मिलेगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ेगी। जोखिम लेते समय सावधान रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी। खानपान को नियंत्रित रखें, पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें।

मिथुन – आज अचानक तनाव बढ़ सकता है। सिर दर्द से परेशान होने के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। पुराने निवेश से लाभ होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म मैं मन लगेगा। संतान पक्ष की चिंता दूर होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

कर्क – आज किसी को सलाह देने से बचें, विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अपने मित्रों के साथ घूमने जाएंगे। परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। काम के अधिक बोझ से थकान हो सकती है। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश के प्रस्ताव पर सोच समझ कर फैसला करें। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। किसी जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे।

सिंह – आज व्यवहार में क्रोध की अधिकता रहेगी। मानसिक रूप से चिंतित हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने से इलाज में खर्च अधिक होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। अचानक यात्रा का प्लान बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या – आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात के दौरान सुखद चर्चा होगी। धन प्राप्ति सुलभ रहेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किसी मित्र के साथ बहस हो सकती है। कार्यस्थल पर नए मौके मिलेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। आलस्य ना करें।

तुला – सावधानी से खर्च करें। बेकार के कार्यों में खुद को ना उलझाएं। निर्धारित समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। शारीरिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। संतान पक्ष की सफलता से प्रसन्न रहेंगे। विरोधियों पर हावी हो सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। बैंक व बीमा से जुड़े कार्य पूरे होंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक – आज का दिन सुखद रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। सामाजिक रुप से आप सम्मानित किए जाएंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को कामयाबी मिल सकती है। कुसंगति से हानि होगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी।

धनु – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बुजुर्गों की सलाह मानें। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद हल हो सकता है। शारीरिक कष्ट से पीड़ित हो सकते हैैं। सिर दर्द की समस्या रहेगी। अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। साझेदारों से मधुरता रहेगी। दंपत्ति घूमने जाएंगे। धन लाभ होने की संभावना है। किस्मत का साथ मिलेगा।

मकर – बेकार के कार्यों में खुद को ना उलझाएं। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। जोखिम न लें। किसी की मदद कर पाएंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खोया हुआ सामान वापस मिल सकता है। छात्रों को लाभ होगा। धन लाभ होगा। संतान पक्ष को सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ – सेहत संबंधी दिक्कत से जूझ सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। अज्ञात बाधा दूर होगी। सार्वजनिक जीवन में सम्मान मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। खानपान को नियंत्रित रखें। माता पिता की सेवा करें। शत्रु सक्रिय रहेंगे।

मीन – शत्रु बाधा निर्मित कर सकते हैं। ज्यादा जिम्मेदारी के चलते थकान हो सकती है। हाथ पैर के दर्द से पीड़ित रहेंगे। नौकरी में लाभ होगा। सामाजिक कार्य में मदद करेंगे। आय में वृद्धि होगी। कैरियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।

Related Articles

Back to top button