क्राइमदेश विदेश

प्रेमी ने युवती और उसके माता-पिता व बहन को तलवार से किया वार , जाने मामला

डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला किया गया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है, एक की हालत नाजुक है। बताया गया कि हत्यारा अपने साथ एक गैलन में पेट्रोल, तलवार, असलहे व रस्सी लेकर आया था। हत्यारे ने पूरे परिवार के लोगों को मार डालने की प्लानिंग की थी इसलिए पूरी तैयारी से आया था।

उत्तर प्रदेश: गोंडा शहर के गल्ला मंडी रोड स्थित एक कॉलोनी में बुधवार की शाम रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में घुसकर एक युवक ने पूरे परिवार पर तलवार से हमला कर पिता, माता व उनकी दोनों बेटियों को काट डाला। इसमें माता-पिता व एक बेटी की मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी को नाजुक हालत में इलाज के लिए लखनऊ भेजा है। ऊपरी मंजिल पर मौजूद बहु के शोर मचाने पर हत्यारा भाग निकला। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग में एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला किया गया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है, एक की हालत नाजुक है।
जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी में बुधवार की शाम रेलवे के सेवनिवृत्त कर्मचारी देवी प्रसाद (67), पत्नी पार्वती देवी (65), बड़ी बेटी शिंपा (25) व छोटी बेटी इस्पा (22) अपने घर में निचली मंजिल पर थे। शाम अंधेरा होने के बाद करीब साढ़े छह बजे एक युवक ने अंदर से चैनल गेट बंद कर चारों को तलवार से काट डाला। इसमें देवी प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती व शिंपा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवी प्रसाद की छोटी बेटी इस्पा गंभीर रूप से घायल हो गई।

शादी तय होने से था नाराज, फ़ोन पर दे रहा था मारने की धमकी

देवी प्रसाद की के बेटे अशोक की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उनकी बड़ी ननद शिंपा शहर के एक निजी अस्पताल में काम करती थी,जिसकी अभी शादी तय हुई थी। लक्ष्मी के अनुसार कानपुर निवासी एक युवक मनोज उसकी ननद शिंपा को पिछले दो साल से फोन करके शादी का दबाव बना रहा था।बुधवार की सुबह से ही वह फोन करके शिंपा को मारने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद हत्यारा उनके घर मे घुसा और पूरे परिवार को तलवार से काट डाला।

पूरे परिवार को खत्म करने के इरादे से आया था हत्यारा परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद हत्यारा घर की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचा। हत्यारे पर देवी प्रसाद के बहू लक्ष्मी की नजर पड़ी तो उसके चिल्लाते ही हत्यारा रस्सी के सहारे छत से कूदकर भाग निकला। बताया गया कि हत्यारा अपने साथ एक गैलन में पेट्रोल, तलवार, असलहे व रस्सी लेकर आया था। हत्यारे ने पूरे परिवार के लोगों को मार डालने की प्लानिंग की थी इसलिए पूरी तैयारी से आया था। माना जा रहा है कि देवी प्रसाद का बेटे अशोक के घर में न होने से उसने पेट्रोल का इस्तेमाल नहीं किया और तलवार से वारदात को अंजाम दिया।

डीआईजी, एसपी सहित फॉरेन्सिक व डॉग स्क्वायड भी पहुंचे ट्रिपल मर्डर की सूचना पर डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, एसपी संतोष कुमार मिश्रा समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फोरेंसिक टीम ने घर के अंदर खून का नमूना लिया। टीम ने घर के चैनल गेट समेत अन्य स्थानों ने फिंगर प्रिन्ट के नमूने लिए हैं। ट्रिपल मर्डर के बाद पहुंची डॉग स्क्वायड टीम ने खोजी कुत्ता को छोड़ा तो वह देवी प्रसाद के घर के पीछे जिस रास्ते से हत्यारे के भागने को बताया जा रहा था। उसकी रास्ते तकरीबन तीन सौ मीटर तक खोजी कुत्ता दौड़ता रहा।

पुलिस ने किया हत्यारे पर 50 हज़ार का इनाम घोषित

ट्रिपल मर्डर के संदिग्ध का पुलिस ने फोटो जारी किया है। पुलिस ने फोटो के माध्यम से उसका नाम-पता व पहचान बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पड़ताल के दौरान मिले एक संदिग्ध व्यक्ति का फोटो जारी किया गया है। पुलिस ने हत्याकांड गुत्थी सुलझाने के लिए पांच टीमें लगाई हैं। साथ ही शिंपा के मोबाइल के सीडीआर को भी पुलिस खंगाल रही है। हत्यारे के प्लानिंग को लेकर भी कई विन्दुओं पर जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button