छत्तीसगढ़

कोरबा – एसईसीएल के अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षुओं का धरना प्रदर्शन 9 वे दिन भी रहा जारी

कोरबा (गेवरा) – रोजगार एवं नियमित भर्ती की मांग को लेकर एसईसएल के अपरेंटिस प्रशिक्षुओं पिछले 9 दिन से धरना प्रदर्शन दे रहे हैं जिसमें 22 तारीख को कॉल ब्लॉक आर्थिक नाकेबंदी की सूचना प्रबंधन को दी गई थी सूचना पाते ही एसईसीएल प्रबंधन एवं कटघोरा एसडीएम श्री नंद पांडे तहसीलदार श्रीवास्तव जी थाना प्रभारी दीपका महेंद्र पांडे , एवं एसईसीएल प्रबंधन दीपका,के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचकर चर्चा की जिसमें आउटसोर्सिंग पर रखे जाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने रेगुलर भर्ती नियमित के संबंध में कहा कि यह हमारे क्षेत्राधिकार में नहीं है वही प्रशिक्षुओं का कहना है कि जब तक हमको रोजगार उपलब्ध नहीं करा सकता है एसईसीएल प्रबंधन तब तक हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। एसईसीएल अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षुओं का कहना है की ऐसा स्किल इंडिया का क्या मतलब जो हमें रोजगार ही नहीं उपलब्ध करा सके प्रसिचुवो का यह भी कहना है कि एसईसीएल में काफी संख्या में कर्मचारी लोग रिटायरमेंट हुए हैं उनके जगह पर हमें संविदा अथवा नियमित भर्ती करके रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं।

वही धरना प्रदर्शन में आज मुख्य रूप से भारतीय आईटीआई अपरेंटिस संघ के अध्यक्ष सुशील निर्मलकर ,एवं अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षु नंदकुमार साहू अशोक डायरे,राज प्रजापति आशीष यादव, रूपेश गुप्ता,एवं काफी संख्या में सैकड़ों अप्रेंटिस प्रशिक्षु मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button