छत्तीसगढ़

14 अप्रैल को शहर को मिलेगी AIIMS की सौगात, जानें आपका शहर शामिल है या नहीं, पढ़िए पूरी खबर…


देश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल AIIMS आज पूरे देश भर में बेहतरीन और सबसे सस्ते इलाज के लिए विख्यात है। भारत सरकार अब तक कई AIIMS की नींव रखी जा चुकी है और कई करोड़ भारतीय इसका लाभ ले चुके हैं। एम्स दिल्ली सबसे पुराना एम्स कॉलेज है, जिसकी स्थापना 1956 में हुई थी। पहला एम्स 1956 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान अधिनियम, 1956 के तहत स्थापित किया गया था।

Read More- ऋषिकेश से पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में हुई 60 वर्षीय महिला की मौत

वहीँ अब मोदी सरकार असम में नवनिर्मित एम्स गुवाहाटी का तोहफा देने जा रही है जिसका उद्घाटन 14 अप्रैल को होगा। असम में एम्स-गुवाहाटी का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार 23 मार्च को एम्स-गुवाहाटी के स्थल का दौरा किया।

एम्स-गुवाहाटी के अपने दौरे के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने संस्थान के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की। असम के मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी एम्स-गुवाहाटी के स्थल पर गए थे। असम के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत भी सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के साथ एम्स-गुवाहाटी साइट पर गए। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “इसकी (एम्स-गुवाहाटी) ओपीडी, सभागार, अपशिष्ट निपटान और कनेक्टिंग सड़कों सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।”

Read More- छत्तीसगढ़ विधानसभा में आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शराब दुकानों को लेकर दी ये बड़ी जानकारी …



Related Articles

Back to top button