4 June 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल 4 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 4 June 2021, Horoscope 4 June 2021,कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल, किन्हें मिलेगी सफलता और कौन से जातक रहेंगे दिक्कत में आइये यहां जानते हैं….
आज का राशिफल 4 जून 2021, Aaj Ka Rashifal 4 June 2021:, टुडे राशिफल इन हिंदी, Horoscope 4 June 2021
मेष- वाहन चलाते समय सावधान रहें। किस मुसीबत का सामना कर सकते हैं। किसी कार्य को पूरा करने में ढिलाई करना आपके लिए आज नुकसानदायक हो सकता है। अपने सभी आवश्यक कार्यों को पूरा कर लें। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद होने की आशंका है। रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। जमीन-जायदाद के मामले में प्रगति होगी। अनजान लोगों से चर्चा करते समय सतर्क रहें। वाणी पर काबू रखें।
वृषभ- संबंधी के साथ बहस हो सकती है। आर्थिक रूप से नुकसान का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को तबादले की सूचना मिल सकती है। आज आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन झलक सकता है। किसी कार्य के नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। प्रभु की आराधना करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। निवेश के प्रस्ताव को टालने का प्रयास करें। कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। छात्रों की समस्याएं दूर होंगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।
मिथुन – युवाओं को कामयाबी मिलेगी। आपका दिन प्रसन्नता में बीतेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ होगा। कार्यस्थल की परेशानी दूर कर पाएंगे। परिवार से जुड़ी किसी परेशानी से जूझ सकते हैं। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनजान लोगों से सावधान रहें। वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें। चोट लगने की आशंका है। आपके नए काम में प्रगति होगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। खानपान का विशेष ध्यान रखें। संतान पक्ष को सफलता मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।
कर्क – कर्ज की रकम में वापस मिलेगी। कामकाजी लोगों को दफ्तर के काम काम से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। अपरिचित लोगों से नुकसान होने की आशंका है। शत्रुओं सेसावधान रहें। आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदारों के घर जा सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी से सहायता मिलेगी। धन संबंधी कार्य पूरे होंगे। काराेबार की स्थिति ठीक रहेगी। किसी विवाद का हिस्सा न बनें। नई सूचना मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता पाएंगे। बोलचाल के दौरान सावधान रहें।
सिंह – धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपकी जीवनदिशा में परिवर्तन होगा। आपके कार्य आसानी से पूरे होगें। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा। कर्ज देने से बचें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। सेहत संबंधी दिक्कत से जूझ सकते है।अनावश्यक खर्च न करें। जरूरी न हो तो यात्रा को टालने का प्रयास करें। विरोधियों से सावधान रहें। नुकसान पहुुंचा सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे।
कन्या – आप अपनी जिम्मेदारियोंं आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको आज मित्रों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। अपने कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। लंबित मामले आगे बढ़ेंगे। धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। परिवार के लोगों का सहयोग रहेगा। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। विवादों से दूर रहें। अनावश्यक खर्च न करें। सेहत ठीक रहेगी।खानपान का विशेष ध्यान रखें। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। दिनचर्या में बदलाव ला पाएंगे। बुजुर्गों की सलाह से आपकी समस्या दूर होगी। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी।
तुला – अपने विचारों में बदलाव ला पाएंगे। आपसे लोग प्रभावित रहेंगे। धन लाभ होने की संभावना है। कामयाबी मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज आप बेहद सकारात्मक रहेंगे। किसी बड़ी समस्या के सुलझने से आपको शांति मिलेगी। रिश्तेदारों से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। शत्रु आज शांत रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जमीन या किसी दूसरे कार्य में निवेश कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रसन्न रहेंगे। नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। कामकाजी लोगों को नए अवसर मिलेगें।
वृश्चिक – रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। सुख-समृद्धि रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी होगी। आपकी समस्या का हल निकलेगा। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। नए लोगों से भेंट होगी। अपरिचित लोगों के सामने निजी चर्चा करने बचें। जीवनसाथी के सहयोग से आपका बड़ा काम पूरा होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आपकाे धन लाभ हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं। ज्यादा जोखिम न लें।
धनु- मिली जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। किसी से विवाद या मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है। बोलचाल में अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी कार्य को पूरा करने में आलस्य न करें। बेकार के विवादों से दूर रहें। निवेश को टालें। आज शत्रुओं से सावधान रहना होगा। किसी मित्र से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। बेवजह खर्च होगा। जरूरी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। तनाव से बचना होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। काम में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
मकर- धन लाभ होने की संभावना है। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके व्यवहार की सराहना होगी। जरूरतमंद की मदद करेंगे। निवेश से जुड़े फैसले फिलहाल न लें। यात्रा करते समय बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोखिम से जुड़े काम करते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। सेहत का ध्यान रखें। आज किसी से मतभेद होने की आशंका है। तनाव बढ़ सकता है।आमदनी होगी। परिवार में कुछ दिक्कत होगी। किसी मित्र के साथ साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं।
कुंभ – कामयाबी मिलेगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ेंगे। नई जानकारी हासिल होगी। युवाओं को ज्यादा मेहनत करनी होगी। धन संबंधी समस्या का हल होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट के लिए प्लान बना सकते हैं। कारोबार में लाभ हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। दफ्तर में आपका प्रभाव रहेगा। धन लाभ होगा। मतभेद दूर होंगे। सेहत ठीक रहेगी। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।
मीन- खुशखबरी मिलेगी। संतानपक्ष को लाभ होगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। सफलता मिलेगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिक्कतें दूर होंगी। छात्रों की समस्या का हल निकलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। आज मौजमस्ती का माहौल रहेगा। बुजुर्गों की सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपका धन लाभ होगा। दफ्तर में किसी से मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा करने से बचें। नई जानकारी मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी । वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी मित्र से मदद मिलेगी।



