ऐसे करें महाष्टमी में माँ महागौरी की पूजा, दूर होंगे सारे कष्ट, कन्या पूजन में ऐसे बरतें सावधानी
आठवें दिन मां महागौरी की विधि पूर्वक पूजा की जाती है। आठवें दिन को महाअष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन महागौरी की पूजा करने से आर्थिक कष्ट दूर होते हैं और दुख-दरिद्रता मिट जाती है। इस दिन गौरी पूजन के साथ-साथ कन्या पूजन का बहुत अधिक महत्व है। कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन किया हुआ है। इसलिए घर में मौजूद ही कन्या का पूजन करें।
धार्मिक मान्यता के अनुसार महागौरी का वर्ष सफेद है। इनके आभूषण भी इसी रंग के हैं। इसी वजह से महागौरी को श्वेताम्बरधरा भी कहा जाता है। इनकी चार भुजा है। मां का वाहन वृषभ है और महागौरी सिंह की सवारी भी करती हैं।
मान्यता है कि महागौरी को शिवा भी कहा जाता है. इनके हाथ में दुर्गा शक्ति का प्रतीक त्रिशूल है तो दूसरे हाथ में भगवान शिव का प्रतीक डमरू है. अपने सांसारिक रूप में महागौरी उज्ज्वल, कोमल, श्वेत वर्णी तथा श्वेत वस्त्रधारी और चतुर्भुजा हैं. ये सफेद वृषभ यानी बैल पर सवार रहती हैं. इनके समस्त आभूषण आदि भी श्वेत हैं. महागौरी की उपासना से पूर्वसंचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं.
इस दिन मां का विधि विधान से पूजन करने पर जीवन की सभी परेशानियां दूर होती है।इसलिए इस दिन का विशेष महत्व है। लोग इस दिन व्रत भी रखते हैं। इतना ही नहीं इस दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन मां के सभी रुपों की पूजा की जाती है। इस दिन कन्याओं को माता का रुप मानकर पूजन किया जाता है और उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया जाता है।
अष्टमी के दिन सबसे पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद घर के मंदिर में लकड़ी की चौक पर महागौरी की प्रतिमा स्थापित करें। मां के आगे दीपक जलाएं और फल, फूल अर्पित करें। मां की आरती के बाद कन्या पूजन करें।
इस मंत्र का करें जाप
कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते कन्याओं को घर पर न बुलाएं तो सबके लिए अच्छा होगा। इसके अलावा अगरआपके घर में ही कोई कन्या है तो सिर्फ उसी का पूजन करें। सबसे पहले आरामदायक और स्वच्छ जगह बिठाकर उनके पैरों को दूध से भरे थाल या थाली में रखकर अपने हाथों से उनके पैर धोने चाहिए और पैर छूकर आशीष लेना चाहिए। अब उन्हें रोली, कुमकुम और अक्षत का टीका लगाएं। इसके बाद उनके हाथ में मौली बांधें। अब कन्याओं और बालक को घी का दीपक दिखाकर उनकी आरती करें। आरती के बाद कन्या को भोग लगाएं। भोजन के बाद कन्या को भेंट और उपहार दें।




