राशिफल - अध्यात्म

30 December 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का दैनिक राशिफल

पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकता है। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं

आज का राशिफल 30 दिसंबर 2020 Aaj Ka Rashifal 30 December 2020 : आज दिन बुधवार 30 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। भगवान श्री गणेश की कृपा दृष्टि किस राशि के जातकों पर होगी। कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें । जानिए आज का दैनिक राशिफल के बारे में

मेष – इन जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। दफ्तर में आप पूरी लगन से कार्य करेंगे। लेकिन आपके प्रयास की सराहना नहीं होगी। आपको किसी की बातों से ठेस लग सकती है। कार्य की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। पारिवारिक कार्यों के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं।

वृषभ – आज आपको रिश्तेदारों की ओर से अप्रिय खबर मिल सकती है। किसी करीबी की तबियत बिगड़ने से आप चिंतित हो सकते हैं। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा परिश्रम करना होगा। किसी भी विवाद को टालने का प्रयास करें। आपका खर्च ज्यादा ज्यादा होगा। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बुजुर्गों का ख्याल रखें। मित्रों से मुलाकात होगी।

मिथुन – आज आपको लाभ होगा। आज बेहद खुश रहेंगे। ईश्वर की आराधना में मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। अनावश्यक खर्च न करें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरीपेशा का स्थानांतरण हो सकता है।

कर्क – आज आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। वाणी पर संयम रखें। अनर्गल शब्दों का इस्तेमाल न करें। परिवार में कुछ कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद गहरा सकता है। युवाओं को कैरियर संबंधी जानकारी मिलेगी। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह – परिवार के लोगों के साथ आज घूमने जा सकते हैं। आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। कुछ नुकसान होने की आशंका है। नए काम से लाभ होगा। किसी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। कार्य को टालने से बचें। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। अनजान लोगों से ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं। धन लाभ हो सकता है।

कन्या – नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। समय पर आपके कार्य पूरे होंगे। अधिक तनाव लेने से बचें। सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। अचानक किसी से विवाद हो सकता है।

तुला – आज बेहद शांत महसूस करेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। आध्यात्मिक रूप से मजबूत रहेेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। आज आप काफी खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।

वृश्चिक – आज आपको ज्यादा अधीरता दिखाने से बचना होगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। दफ्तर की जिम्मेदारी पूरी कर पाने में कुछ असमर्थता रहेगी। किसी सहयोगी से आपको मदद मिलेगी। कर्ज ले सकते हैं। अनावश्यक कार्यों में खर्च न करें। जीवनसाथी के साथ किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं। बुजुर्गों की तबियत खराब हो सकती है।

धनु – आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको शुभ सूचना मिलेगी। आगामी दिनों में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। सगे संबंधियों या मित्रों से मुलाकात होगी। आपको कर्ज की रकम वापस मिल सकती हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। युवाओं को कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में आज आपका सराहना होगी। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर – किसी कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहना होगा। जरूरी दस्तावेज साथ रखें। किसी से मतभेद होने की आशंका है। दिनचर्या में परिवर्तन लाएंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। धन लाभ होगा। आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। बोलचाल पर काबू रखें। विवाहित आज खुश रहेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

कुंभ – आपकी परेशानियां दूर होंगी। नए काम से लाभ होगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। धर्म-कर्म के कार्य करेंगे। जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। उधार देने से बचें। जरूरी न हो तो आज यात्रा को टालें। मानसिक रूप से बेहद मजबूत रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। पढ़ाई में मन लगेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।

मीन – मित्रों के सहयोग से आपकी कुछ चिंता दूर होगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। पारिवारिक पक्ष मजबूत रहेगा। अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विवाद को टालें। आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button