राशिफल - अध्यात्म

29 April 2020 – क्या करें कि आज का दिन हो शुभ, जानिए आज का राशिफल

मेष: दिन मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा। कई दिनों से रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सफलता पाने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। समय अपने लिए अवश्य निकालें। सेहत का ख्याल रखें।

वृष: व्यापारिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। कार्य संबंधित कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

मिथुन: दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से बात होगी। किसी काम के चलते कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझ लें। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हो सकती है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

सिंह: आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी चिंताओं का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। परिवार में चली आ रही समस्याओं अंत होगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी।

कन्या: दिन में किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। सब को अपने मन की बात न बताएं।

तुला: दिन सामान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक: दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा भी होगी। व्यापार के लिहाज से कोई बड़ी डील भी हो सकती है। प्रेम संबंधो में मजबूती आएगी। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

धनु: दिन शुभ रहेगा। आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होगी। जीवन में धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर: आज आप फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन आप के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है।

कुंभ: आज दिन शुभ रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें। निजी जिंदगी में संतुलन रखें।

मीन: दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ समस्या आ सकती हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। सहयोगियों और दोस्तों से अच्छा समर्थन और सहयोग मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button