भारत में लगातार कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार आंकड़ा 30 हजार को पार कर गई है। आपको बता दें कि देशभर में आज 1710 नए मामले आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 31168 पर पहुंच गया है।
तो वहीं अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच गया है। यह रिपोर्ट जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की टैली के अनुसार बताई जा। गौरतलब है कि इस महामारी की चपेट में आने से अमेरिका में अब तक 57 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कहा यह भी जा रहा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज हैं जिनकी संख्या 10 लाख से भी ज्यादा है।
भारत में महाराष्ट्र में हालात बदतर होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में आज नए 537 मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 90127 पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में आज 67 मामले आए हैं। जिसके बाद अभी तक देशभर में 31168 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से 22576 का अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 7615 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
गौरतलब है कि देश में 977 लोगों की मौत हो चुकी है। चार राज्यों में मिले 200 से अधिक संक्रमित देश के राज्यों में कोरोना वायरस की स्थिति बिगड़ती जा रही है। आज चार राज्यों में दो सौ से अधिक संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र, गुजरात के अलावा दिल्ली और मध्यप्रदेश में दो सौ से अधिक संक्रमित सामने आए हैं। मध्यप्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा दो हजार को पार कर 2387 पर पहुंच गया है।