राशिफल - अध्यात्म

27 अक्टूबर 2019 – जानिये आज का राशिफल

मेष: राशि स्वामी मंगल षष्ठम भाव में होने से कुछ बिगड़े काम बनेंगे। विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। परंतु आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि होने के कारण आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ: राशि का स्वामी शुक्र षष्ठम भाव में धन, सांसारिक सुख वृद्धि कारक है। व्यापार के भागीदारों से तनाव बन सकता है। सांयकाल के समय उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। रात्रि में मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन: आपकी राशि का स्वामी बुध राशि से पंचम भाव में अस्त है। चंद्रमा आज तुला राशि का होकर पंचम घर में अकस्मात संतान कष्ट और व्यर्थ से मानसिक कलेश हो सकता है। दिनभर भागदौड़ धूप करने के पश्चात सायंकाल कुछ राहत मिल सकती है। शुभचिन्तकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क: आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान पुरुष अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। सांयकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ बिताएं।

सिंह: शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लंबे प्रवास की योजना बनेगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से बचें।

कन्या: आपकी राशि का स्वामी बुध तृतीय प्रमुख पराक्रम में श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत कर रहा है। चंद्रमा आज तुला राशि में स्थित होने पर भी आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में निर्णायक हो सकता है।

तुला: आपको आज का दिन विशेष शुभकारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। यह भी संभव है कि पिछले कईं मास से बंद पड़ा माल का आगमन फिर से शुरू हो जाए। रात्रि का समय मित्रों व पारिवारिक जनों में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा।

वृश्चिक: काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। जल्दबाजी न करें।

धनु: शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से बनते कामों में विघ्न उत्पन्न हो रहे हैं। देश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। राशि का स्वामी बृहस्पति द्वादश भाव में कोर्ट कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रुकावट उत्पन्न कर सकता है।

मकर: आज का दिन मिश्रित फलकारक है। राशि का स्वामी शनि की द्वादश स्थिति होने से प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। शनि यद्यपि मंद फल कारक है। अतः अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध मे स्वास्थ्य नरम, चोटा आदि का भय बना रहेगा।

कुंभ: विवाद को बढ़ावा न दें। अतिउत्साह हानिप्रद रहेगा। कुसंगति से बचें। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी उलझन में फंस सकते हैं। विवेक से निर्णय लें। सार्वजनिक स्थान पर लोगों का ध्यान नहीं खींच पाएंगे। धैर्य रखें।

मीन: आपकी राशि पर वृश्चिक का बृहस्पति की पंचम दृष्टि होने से आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button