25 March 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिये आज का राशिफल
मेष: आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आपको मानसिक तनाव भी महसूस होगा। ये सभी बातें आपकी दिनचर्या को प्रभावित करेंगी। अपने काम से काम रखना ही बेहतर रहेगा क्योंकि आपकी अपने काम के संबंध में किसी से झड़प हो सकती है।
वृष: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ेगी और अचानक से भी धन प्राप्ति के योग बनेंगे लेकिन परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का विषय बन सकता है। आपका खुद का स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा
मिथुन: आज का दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपको अच्छा फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी और प्रेम बढ़ेगा। दिक्कतों में कमी आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा।
कर्क: आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी और जो कोई समस्या चली आ रही थी, आज उससे छुटकारा मिल सकता है। काम के सिलसिले में आप को विशेष रुप से ध्यान देना होगा क्योंकि आपका मन काम से हट सकता है।
सिंह: आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यों में व्यवधान आने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। इनकम में कमी होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ समस्या रहेगी लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा।
कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन में दिनमान थोड़ा कमजोर है और आपकी किसी बात को लेकर आपके प्रिय से झड़प हो सकती है। ध्यान रखें यह लड़ाई कोई बड़ा रूप ले सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
तुला: आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। परिवार का तनाव आपके सिर चढ़कर बोलेगा और आपके कामों में रुकावट डालेगा। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा बीतेगा और रिश्ते में प्यार रहेगा।
वृश्चिक: आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। आप अपने प्रयास और मेहनत के बल पर अपने दिन को बढ़िया बनाएंगे। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे आपको मिलेंगे लेकिन फिर भी आप संतुष्ट नहीं होंगे और अपनी नौकरी को बदलना चाहेंगे। व्यापार के मामले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।
धनु: आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वाले जातकों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर आपके बीच नासमझी जाहिर हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा।
मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आपको अपने मिजाज पर लगाम लगानी पड़ेगी क्योंकि आप किसी बात को लेकर बुरा और अड़ियल रवैया अपना सकते हैं। इससे आपका दांपत्य जीवन भी प्रभावित होगा और समस्या आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार में सुख बढ़ेगा।
कुंभ: आज का दिन थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है। खासतौर पर आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आप बीमार हो सकते हैं या बहुत ज्यादा सेहत बिगड़ने पर हॉस्पिटल भी जाना पड़ सकता है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। इनकम बढ़ेगी लेकिन खर्चे उससे ज्यादा बढ़ेंगे, इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। परिवार का माहौल संतुष्टि जनक होगा।
मीन: आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और खर्चों पर भी नियंत्रण रहेगा, जिससे स्थिति संभलेगी। दांपत्य जीवन में समय अच्छा रहेगा लेकिन जीवन साथी आपसे नाराज भी हो सकता है। इसकी बड़ी वजह आपका व्यवहार होगा।




