
कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – सरसींवा थाना की पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले 2 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से 285किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई
सरसीवा थाना की पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन में गांजा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से कुल 285 किलो ग्राम गांजा जप्त किया गया है जिनकी कीमत 14 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है आरोपियों के खिलाफ नोरकोटिक एक्ट 20(b) के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया ।।
उड़ीसा क्षेत्र से सरसीवा थाना पुलिस को सूचना मिला कि एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में आरोपियों द्वारा गांजा तस्करी किया जा रहा है जिस पर सरसीवा थाना की थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि दोनों आरोपियों का नाम दयानिधी राणा, संगम महला है जो उड़ीसा का निवासी हैं। जिनके द्वारा गांजा को चांपा की ओर खपाने ले जाया जा रहा था। जप्त की गई गांजे की कीमत 14 लाख 25 हजार रुपए है।




