शिक्षा विभाग ने जारी की रिपोर्ट, 32 हजार से भी अधिक पद हैं खाली

शिक्षा विभाग की ओर से जारी जनवरी महीने की रिपोर्ट के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 32 हजार से अधिक पद खाली पड़ा हुआ हैं। आप को बता दे कि चार महीने में ही खाली पदों की संख्या में चार हजार की बढ़ोतरी हो गई। इनमें सर्वाधिक खाली पद व्याख्याताओं (लेक्चरर्स) के हैं।
READ ALSO – पेट्रोल पहुंचा 95 के पार डीजल भी हुई महंगी, जाने आपके शहर के दाम ऐसे
सरकार ने रीट-2021 की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी है। 25 अप्रैल को परीक्षा हो सकती । रीट के परिणाम के बाद 31 हजार पदों पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती की जा सकते हैं है इन शिक्षकों की नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा में नहीं होती। इनको पहले जिला परिषदों के जरिए प्रारंभिक शिक्षा में पोस्टिंग मिलती है। माध्यमिक शिक्षा में खाली तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 11732 पदों को सेटअप परिवर्तन से भरने का प्रावधान है।
READ ALSO –दिसंबर में अच्छे कार्य निष्पादन के साथ एनएमडीसी ने इस वर्ष को दी विदाई
सरकार प्रारंभिक शिक्षा से मा. शिक्षा में सेटअप परिवर्तन करती है तो माध्यमिक शिक्षा में पद भर जाएंगे और प्रांरभिक शिक्षा में खाली हो जाएंगे। इससे इन पदों पर नई भर्ती की जा सकती है।
READ ALSO –बेटी की फोटो के प्राइवेसी के लिए अनुष्का और विराट ने की फोटोग्राफर से यह अपील
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक़, सूबे में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के खाली पदों की संख्या 11732 है। अध्यापकों के 9378 पदों पर नई नियुक्तियों के बावजूद अभी 9117 पद खाली हैं। आरपीएससी की ओर से हुई स्कूल व्याख्याता भर्ती-2018 में अभी 5 हजार पदों नियुक्ति मिलना बाकी है। अगर इस भर्ती में नियुक्ति मिल जाएगी तो व्याख्याताओं के खाली पदों की संख्या घटकर 7755 रह जाएगी।




