inh24बिजनेस

पेट्रोल पहुंचा 95 के पार डीजल भी हुई महंगी, जाने आपके शहर के दाम ऐसे

शनिवार को इस जगह अब पेट्रोल के लिए 95 रुपये 50 पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं डीजल 87 रुपये 46 पैसे लीटर है। गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत शनिवार को 84.20 रुपये प्रति लीटर है, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।

नौ जनवरी का रेट

शहर पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 84.2 74.38
मुंबई 90.83 81.07
कोलकाता 85.68 77.97
चेन्नई 86.96 79.72
बैंगलुरु 87.04 78.87
नोएडा 84.06 74.82
गुरुग्राम 82.39 74.97
लखनऊ 83.98 74.74
पटना 86.75 79.51
जयपुर 91.63 83.64
श्रीगंगानगर 95.5 87.46

इससे पूर्व तेल कंपनियों की मूल्य के अनुसार गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 84.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 74.38 रुपये हो गई है। मुंबई में पेट्रोल 90.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.07 रुपये प्रति लीटर है। यह दिल्ली में पेट्रोल की अब तक की सबसे अधिक कीमत है, जबकि मुंबई में डीजल रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं

Related Articles

Back to top button