24 May 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, आज कैसा होगा आपका दिन जानिए आज का राशिफल
मेष: शेयर, सट्टा, कमोडिटी आदी का काम करने वालों को आर्थिक नुक़सान होने के योग हैं। डेली रूटीन में अच्छा खासा बदलाव होने के योग बन रहे हैं। ईमानदारी से काम करते रहें। धैर्य और शांति रखते हैं तो सब सामान्य हो जाएगा।
वृषभ: पैसों के लेन-देन में जोखिम न लें। आर्थिक स्थिति को लेकर जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से भी बचें। लगभग आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति की वृद्धि होगी। भाई-बहनों के सहयोग से आपका भाग्य चमक सकता है।
मिथुन: आज आपकी जिंदगी में कुछ बदलाव आ सकते हैं। करियर के मोर्चे पर शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।
कर्क: आज कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। धन की आवक होगी। नौकरी में अच्छे हालात बनेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। रचनात्मक काम करेंगे।
सिंह: आज आपका भाग्य बदलने के लिए तैयार हैं। आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार में भी वृद्धि होगी। परिवार में सुख, शांति और प्रेम बढ़ेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। दूसरों की मदद करेंगे।
कन्या: आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद होने से काम में सफलता मिलेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। परिवार में भी एकजुटता रहेगी। प्रेम जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
तुला: आज आपको धन लाभ के योग हैं। निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई जरूरी काम अपने लोगों की मदद से हल होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के आसार हैं। एक समय में एक ही काम पर फोकस करें तो जल्द ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृश्चिक: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। मेहनत से कामों में सफलता मिलेगी। इनकम बढ़ेगी। मन हर्षित होगा। परिवार में खुशी रहेगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। परिवार के छोटों का स्वास्थ्य खराब रहेगा।
धनु: उच्चाधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे | आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा | आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा | आज आपके व्यापार में मन मुताबिक फायदा होगा | आप हर काम को आसानी से निपटा लेंगे |
मकर: दिन फायदा दिलाने वाला रहेगा | आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए | आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने घर के बड़ों से सलाह करनी चाहिए | आज पड़ोसियों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा | साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है |
कुंभ: दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा | सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला | मीडिया से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी | वालों आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी | पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी |
मीन: दिन आपके लिए उत्तम रहेगा | कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी | पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है | विद्यार्थियों को उनके मेहनत के अनुरूप ही सफलता मिलेगी | आज आपको सेहत के प्रति सावधान रहने की जरुरत है | आपको अपने साथी पर विशवास बनायें रखना चाहिए।



