छत्तीसगढ़
धुर नक्सल प्रभावित जगरगुंडा में पूर्व साथी की जन अदालत लगा की हत्या, नक्सलियों की कायराना करतूत
मृतक लम्बे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था, साल 2012 में नक्सली संगठन छोड़कर आंध्रप्रदेश चला गया था
जगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने फिर कायराना हरकत दिया है। यहां अपने पूर्व साथी की जन अदालत में लगाकर नक्सलियों ने हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में मृतक लम्बे समय से नक्सली संगठन में सक्रिय था, साल 2012 में नक्सली संगठन छोड़कर आंध्रप्रदेश चला गया था। सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है।

पूरी घटना जगरगुंडा थाना क्षेत्र का है, जहां कल शाम नक्सलियों ने नागेश की हत्या के बाद धुर नक्सल प्रभावित चिमलिपेंटा के पास फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मृतक नक्सली संगठन छोड़कर आंध्रप्रदेश चला गया था कुछ समय पहले चिमलिपेंटा वापस लौट था। नक्सलियों ने इस पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगते हुए मौत के घाट उतार दिया। यह इलाका धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस अब तक घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई है।




