मनोरंजन
Video – धनुष ने मार ली अक्षय की फ़िल्म में बाजी, अतरंगी रे का ट्रेलर हुवा रिलीज, सारा अली खान का फूल देशी है अंदाज

अक्षय कुमार सारा अली खान और धनुष की फिल्म ‘अतरंगी रे’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में सारा अली खान (Sara Ali Khan) का चुलबुला अंदाज, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का खिलाड़ीपन और धनुष (Dhanush) का दिल छू लेने वाला अंदाज देखा जा सकता है।
ट्रेलर (Atrangi Re Trailer) देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में धनुष और सारा की मुलाकात पकौड़ा विवाह के जरिये होती है और दोनों की ही जबरन शादी कर दी जाती है।
फिल्म में तीसरा कैरेक्टर अक्षय कुमार का है, और इस तरह सारा को अक्षय पसंद है और बाद में उसे धनुष भी पसंद आने लगता है। अतरंगी रे को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है और फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर रिलीज होने जा रही है।



