24 April 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। बहादुरी से काम लेंगे। किसी भी फैसले के पहले गंभीरता और सावधानी से विचार करने की आवश्यकता होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष: मिलाजुला परिणामों वाला दिन होगा। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। अचानक खर्च हो सकता है। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। आप जब चाहें तब अपने साथी का सहयोग प्राप्त करेंगे।
मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। आज धन लाभ की पूरी संभावनाएं हैं। शादी-विवाह को लेकर हो रही चर्चाओं में सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल नहीं है।
कर्क: आज के दिन सही सलाहों पर ध्यान दें। दोस्तों की बात गौर करें। दिन सुखद और आश्चर्य भरी बातों के साथ गुजरने के संकेत हैं। काम और पारिवारिक जीवन के बीच संघर्ष होगा। कुछ भी योजना के अनुसार होने की उम्मीद न करें।
सिंह: छात्रों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। धन के मामले में समय सामान्य है। आप नए कार्यों को फिलहाल टाल दें। आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। कोर्ट संबंधी मामले अभी थोड़ा लंबा चल सकते हैं।
कन्या: दिन सामान्य रहेगा। पैसा कमाने के अलावा अपनी अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करें। समय के चलते आज काम अधूरे रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आप अपनी योजनाओं के मुताबिक आगे बढ़ेंगे।
तुला: आपको बहुत कुछ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश में जुटे रहेंगे। यह महत्वाकांक्षाओं और जिम्मेदारी का समय है।
वृश्चिक: छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे। आप में से कुछ लोग अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे। बुजुर्गों का ध्यान रखें।
मकर: कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। आज का दिन आपके लिए सुखद और चुनौती पूर्ण रहने वाला होगा। सफलता आज मिलती दिख रही है। कार्य से लाभ मिलेगा। अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग करके आपको काफी सफलता मिल सकता है।
कुंभ: आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
मीन: दिन सामान्य रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं।



