23 March 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज का दिन बढ़िया रहेगा। मन वांछित इच्छाएं पूरी होने से आपको खुशी होगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य जीवन के लिहाज से भी दिनमान बढ़िया रहेगा। रोमांस के अवसर मिलेंगे। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा।
वृष: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपने काम पर फोकस रखेंगे। ध्यान भंग होगा। स्वास्थ्य कमजोर होने से बीमार पड़ सकते हैं इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। धार्मिक कामों में मन लगेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।
मिथुन: आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ने से स्थितियां आपके हाथ से निकल सकती हैं लेकिन काम के सिलसिले में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। आपके अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे।
कर्क: आज का दिन मान कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पीड़ित होगा और आप बीमार हो सकते हैं। मानसिक रूप से तनाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी तकरार हो सकती है इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। काम के सिलसिले में आपको मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे।
सिंह: आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने की नौबत आ सकती है इसलिये थोड़ा ध्यान रखें। किसी प्रकार की चोट भी लग सकती है या वाहन दुर्घटना हो सकती है इसलिए सावधानी रखें। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। मन खुश रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और समझदारी विकसित होगी।
कन्या: आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दोपहर तक स्थितियां कमजोर रहेंगी लेकिन दोपहर बाद आपके पक्ष में मुड़ने लगेंगी। काम के सिलसिले में आपकी सोच और कार्यकुशलता आपको आगे रखेगी। इससे आपको नतीजे हासिल होंगे।
तुला: आज का दिन कमजोर रह सकता है। दोपहर बाद स्थितियां आपके हाथ से निकल सकती हैं इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जो अचानक से होगी और आपको परेशानियां देगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को भी आज खुशनुमा माहौल मिलेगा।
वृश्चिक: आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप घर परिवार पर पूरा ध्यान देंगे। संतान को भी अपनी नजर में रखना चाहेंगे और उनसे संतुष्टि मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके प्रिय का मूड खराब हो सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
धनु: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यात्रा करने से बचना बेहतर है। परिवार पर अपना ध्यान रखेंगे तो सब बढ़िया रहेगा। फिर भी परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है या परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। लोग मिलजुलकर एक दूसरे का साथ देंगे। आपकी राह आसान होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा।
कुंभ: आज का दिन बढ़िया रहेगा। आत्मिक बल में बढ़ोतरी होगी। जिस काम को करेंगे, उसमें सफलता पर ध्यान केंद्रित करेंगे जिससे सफलता जल्दी मिलेगी। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इनकम में बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा और कोई बोझ नहीं पड़ेगा। काम के सिलसिले में आपको किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।
मीन: आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी जिससे आपकी कुछ योजनाएं अटक सकती हैं। फिर भी आय में बढ़ोतरी होने से आपके कुछ काम जरूर बनेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी दूरदर्शिता आपके काम आएगी और आपकी मेहनत को पंख लगेंगे।



