राशिफल - अध्यात्म

23 February 2020 – जानिए आज का राशिफल

मेष: धन संग्रह करने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा।

वृषभ: जल्दबाजी में कोई काम न करें। आप विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं।

मिथुन: आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है और कठिन परिश्रम के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

कर्क: धन की प्राप्ति से स्थिति मजबूत होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह: राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रूका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा।

कन्या: कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी।

तुला: शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा, प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु: शेयर आदि में सोच-समझकर ही निवेश करें। जहां एक सही निर्णय आपको मालामाल करेगा। वहीं एक गलत निर्णय आपको नुकसान दे सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है। किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए आज समय अनुकूल है।

मकर: रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया। नया व्यापार आदि शुरू करने के लिए शुभ दिन है। आपको खासा लाभ होने की उम्‍मीद है।

कुंभ: अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव दे सकता है। आपसे ईर्ष्‍या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अतः आप किसी पर भरोसा न करें। आज जो भी काम करें उसमें अतिरिक्त सावधानी बरतें, बनता काम बिगड़ने की आशंका है।

मीन: सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे। मनचाही मुराद पूरी होगी। आप आज के राजा हैं। सभी कार्यों को समय से निपटा पाएंगे और भाग्‍य के साथ से सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। मान-सम्मान और लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। दिन आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button