छत्तीसगढ़

महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म… |


CG News: बलौदाबाजार। जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिला का सफल ऑपरेशन हुआ. एक साथ तीन बच्चों ने जन्म लिया है. स्वास्थ्य सेवा में जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार लगातार उपलब्धि हासिल कर रहा है. जहां स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है.

CG News: वहीं इसका फायदा क्षेत्र सहित बाहर जिले के लोगों को भी मिलने लगा है. सबसे ज्यादा फायदा गर्भवती महिलाओं को हो रहा है. जहां ऐसी महिलाएं जिनकी नार्मल डिलवरी में दिक्कत हो रही है. वहीं जिला चिकित्सालय में सिजेरियन ऑपरेशन से बच्चों का जन्म हो रहा है. ऐसा ही मामला सामने आया है.

read more- CG News: PSC 2021 में चयनित 18 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लगाई रोक, बीजेपी ने लगाये ये आरोप…

CG News: जहां सोनी साहू ग्राम कोसमंदा गर्भवती महिला को जिला चिकित्सालय में लेबर पेन उठने पर लाया गया. जहां चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत गर्भ में तीन बच्चों का होना पाया गया. जिस पर तत्काल सिविल सर्जन के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम बनाकर सफल ऑपरेशन किया गया और तीन बच्चों का जन्म हुआ, जिसमें दो लड़के और एक लड़की है.

बलौदाबाजार जिला चिकित्सालय में जबसे निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ इशान दुबे की पदस्थापना हुई है, उसका लाभ लोगों को मिल रहा है और लगातार जिला चिकित्सालय मे आपरेशन हो रहे हैं. जिससे क्षेत्र के लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ रहा है.



Related Articles

Back to top button