आबकारी विभाग के दावों की खुली पोल, आचार संहिता लगने के बाद भी कोचियो को अधिक शराब उपलब्ध करवा रहे है सेल्समैन, 40 पाव देशी शराब ले जाते हुवा गिरफ्तार

कुश अग्रवाल पलारी – थाना पलारी पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया है। पलारी पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल के माध्यम से शराब ले जाते हुए ग्राम गितकेरा के बाजार चौक में पकड़ा है।आरोपी से ₹4800 कीमत मूल्य का 40 पौवा देशी मसाला शराब तथा बिना नंबर सुपर स्प्लेंडर मोसा. जप्त किया गया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद भी जिला आबकारी विभाग शासकीय शराब दुकानों के सेल्स मेन की मिलीभगत कर कोचियों को अधिक मात्रा में शराब देने पर रोक लगाने में असफल हो रहा है। ताजा मामला पलारी थाना पुलिस द्वारा एक शराब कोचियों के पास से आज 03.11.2023* को थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए एक शराब कोचिया को ग्राम गितकेरा के बाजार चौंक से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से ₹4800 कीमत मूल्य का कुल 40 पौवा देशी मसाला शराब तथा अवैध रूप से शराब ले जाने में इस्तेमाल बिना नंबर मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर i3s जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी का नाम संदीप कुमार धृतलहरे पिता गोपाल दास उम्र 28 साल निवासी ग्राम परसाडीह थाना पलारी बताया गया है।



