राशिफल - अध्यात्म

22 February 2020 – जानिए आज का राशिफल

मेष: सौदा करते समय कागज़ात की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। काम काज में अड़चनें आ सकती हैं। लेकिन आप हार न मानें और अपना काम करते रहें। सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की बातों पर भी ध्यान दें।

वृषभ: कानूनी मामलों का निपटारा होगा। शत्रु पक्ष आपकी गतिविधियों व ऊर्जा को देखकर ही परास्त हो जाएगा। ऋणों का पुर्ण भुगतान भी होगा। आज आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी और शाम को उपहार भी मिल सकते हैं।

मिथुन: जीवन में तेजी से और परिवर्तन होंगे। यदि आप नवीन कार्य योजना तैयार कर रहे हैं तो मित्रवर्ग आपकी सहायता के लिए खुलकर आगे आएगा। आपको आपकी योजना में नई संभावनाएं दिखने लगेंगी।

कर्क: आमदनी को उच्च बनाने में समय लग सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर होते हुए भी काम चलता रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। संतान की ओर से भी आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रयास जारी रखें, सफलता आपका रास्‍ता देख रही है।

सिंह: मन में भी उत्साह का संचार रहेगा किंतु फिर भी यदा-कदा आशंकाएं बनी रहेंगी। आपका क्रोध बनी बनाई बात को बिगाड़ सकता है। इसलिए काबू रखें और अपने कार्यों को निपटाने पर फोकस करें तो आपका भला होगा।

कन्या: उत्सव में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।

तुला: पेट और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक: दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानिसक उलझनों के कारण सिरदर्द हो सकता है। संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु: आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सबसे पहले न लें।

मकर: पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।

कुंभ: व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन: व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। व्यवधान खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खानपान में परहेज करना ही युक्ति संगत है अन्यथा अपच अजीर्ण का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button