राशिफल - अध्यात्म

21 January 2021 – क्या कहती है आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 21 जनवरी 2021 Aaj Ka Rashifal 21 January 2021 : क्या कहती है आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल गुरुवार 21 जनवरी 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगाजानिए दैनिक राशिफल के बारे में जानिए दैनिक राशिफल के बारे में (टुडे राशिफल इन हिंदी 21 जनवरी 2021 Today’s Rashifal in Hindi )

मेष – बिना मांगे आज किसी को सलाह न दें। मुसीबत में फंस सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों की मदद से आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। अनजान लोगों से दूरी बना रखें। वाहन चलाते समय आज काफी सावधान रहना होगा। किसी मित्र से आर्थिक सहायता ले सकते हैं। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। घरेलू समस्या के चलते तनाव बढ़ सकता है। आपका आज ज्यादा खर्च होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ जरूरी कार्य से जा सकते हैं।

वृषभ – धन लाभ होगा। रूके कार्य पूरे होंगे। शारीरिक कष्ट से निजात मिल सकती है। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। लेनदेन को लेकर किसी से बहस हो सकती है। आपको आज शांत रहने का प्रयास करना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के सदस्यों की मदद करेंगे। जरूरी कार्य के लिए बाहर जाएंगे। ऑफिस का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे।

मिथुन – शुभ सूचना मिल सकती है। आपका व्यवहार सभी को प्रभावित करेगा। घर-परिवार में कुछ आयोजन हो सकता है। कार्यस्थल पर चुनौतियाें का सामना करना पड़ेगा। आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाहन या मकान खरीदने का प्लान बनाएंगे। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। निवेश का जोखिम न लें। अनावश्यक खर्च न करें। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य रहेगी।

कर्क – किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। आप आज सकारात्मक रहेंगे। परिवार के लोगों की दिक्कतें दूर कर सकते हैं। आय की स्थिति ठीक रहेगी। आपको जीवनसाथी से मदद मिलेगी। पूजा पाठ में मन लगेगा। गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें। अनजान लोगों से कुछ नुकसान हो सकता है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। ऋण चुका सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।


सिंह – समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नए काम से लाभ होगा। परिवार के लोगों की मदद मिलेगी। व्यवसायी अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी। रिश्तेदारों के यहां से शुभ सूचना मिल सकती है। सार्वजनिक स्थल पर जरूरी चर्चा न करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बाहर जाते समय सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। भौतिक संसाधन जुटा सकते हैं। धार्मिक कार्य में हिस्सा लेंगे।

कन्या – तनाव बढ़ेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ मतभेद होने की आशंका है। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। आपको धन लाभ होगा। लेकिन आज खर्च की अधिकता भी रहेगी। सोच समझकर खर्च करें। बचत की प्रवृत्ति को बढ़ाएं। कार्यस्थल में परिवर्तन संभव है। आपको खुशखबरी मिल सकती है। नया काम शुरू करेंगे। कैरियर की चिंता दूर हो सकती है। छात्रों को काफी परिश्रम करना होगा। बुजुर्गों के अनुभव का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

तुला – आपके कार्य मनमाफिक होंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा। किसी को उधार दे सकते हैं। कार्यस्थल पर नई जानकारी मिलेगी। कारोबार में मुनाफा होगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। सत्संग से लाभ होगा। बुजुर्गों की सलाह से आपको मदद मिलेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। उधार देने से बचें। आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। जमीन-जायदाद के मामले सुलझेंगे। पेट या जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें।

वृश्चिक – दफ्तर में किसी से अनबन हो सकती है। तनाव बढ़ेगा। घर-परिवार में किसी बाद लेकर कलह की स्थिति रहेगी। किसी कार्य को पूरा करने में दिक्कत महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को आज लाभ होगा। विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पैतृक मामले को लेकर मतभेद उभरेंगे। युवा वर्ग को लाभ होने की उम्मीद है। बुजुर्गों की तबियत बिगड़ सकती है। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। गोपनीय चर्चा करते समय सावधान रहना होगा।

धनु – आपकी सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। अपने परिवार के लोगों के साथ समय बिता पाएंगे। आज शुभ सूचना मिलेगी। दंपत्ति खुश रहेंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत बिगड़ सकती है। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिस में किसी सहयोगी से बहस हो सकती है। जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सावधान रहें। आय की स्थिति ठीक रहेगी। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। विरोधियों पर नजर रखें।

मकर – किसी मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी। जीवनसाथी के बीच प्यार बढ़ेगा। घूमने के लिए जाएंगे। अचानक कुछ अप्रिय घटना हो सकती है। दफ्तर में व्यस्तता रहेगी। थकान महसूस करेंगे। सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। विद्यार्थियों की समस्या का हल निकलेगा। किसी काम में घाटा होने की आशंका है। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। निजी चर्चा हर किसी से न करें। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।

कुंभ – व्यवसाय में लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की संभावना है। आपका दिन अच्छा रहेगा। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। शासकीय काम आसानी से होंगे। अपनों का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें। थकान महसूस कर सकते हैं। अचानक आपको खुशखबरी मिलेगी। आप काफी प्रसन्न रहेंगे। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। संतान पक्ष की समस्या को दूर कर पाएंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें।

मीन – दफ्तर में आपके विरोधी हावी हो सकते हैं। आपको धन लाभ हो सकता है।नया काम फिलहाल शुरू न करें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दंपत्तियों के बीच मधुरता बढ़ेगी। छात्रों को परीक्षा के लिए काफी मेहनत करनी होगी। उधार देते समय पूरी जानकारी हासिल करें। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। अपनों का साथ मिलेगा। कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

Related Articles

Back to top button