19 January 2020 – जानिए आज का राशिफल
मेष: स्वामी चंद्र धनु राशि का होकर नवम भाव भाग्य केंद्र में है। आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानीपूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़े।
वृषभ: स्वामी शुक्र मीन राशि में बुध के साथ संचार कर रहा है। शनि संपूर्ण शुभ दृष्टि से अपनी राशि को देख रहा है। राज्य, मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन-संपत्तिदायक है। आज चंद्रमा भी नवम भाव में सुख-शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।
मिथुन: स्वामी बुध नवम भाग्य भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। फलतः आज का दिन नौकरी को लेकर भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। अतिथि और मेहमान भी कुछ लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं। इससे आपको अत्यधिक खर्च वहन करना पड़ सकता है।
कर्क: राशि से सप्तम चंद्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। व्यवसाय में बहुत समय से रुके हुए कार्य को बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आज का दिन शुभ है आपको सफलता मिल सकती है।
सिंह: स्वामी सूर्य कुंभ राशि का होकर सप्तम प्रमुख केंद्र भाव में भाग्य वृद्धि में सहायक सिद्ध हो रहा है। बुध के सप्तम होने से कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।
कन्या: आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे। सोच-समझदारी से काम लेते हुए सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य- व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।
तुला: स्वामी शुक्र राशि से षष्ठम भाव में सुख वृद्धि व मन संतोषकारक है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। तृतीय पंचमचंद्र श्री कुर्यात के अनुसार श्री एवं सौंदर्य में वृद्धि करेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।
वृश्चिक: मंगल द्वितीय भाव धनुः राशि द्वितीय धनु भाव में चंद्रमा तीसरे घर में विजय विभूतिकारक है। आज का दिन काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। व्यक्तिगत जीवन में आपके मौज-बहार के दिन आने वाले हैं।
धनु: स्वामी देव गुरु बृहस्पति पिछले कई दिनों से स्व राशि धनुः में चल रहा है। चंद्रमा भी आज प्रथम भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष वृद्धि कर सकता है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें। इससे आपको स्थाई सफलता मिलने का योग बन रहा है।
मकर: स्वामी शनि राशि से बारहवें घर में और चंद्रमा द्वादश भाव में कुछ अधिक व्यस्तता का संकेत दे रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। हो सकता है आगे किसी कानूनी विवाद में काफी समय बर्बाद हो जाए।
कुंभ: कर्म केंद्र दशम भाव में द्विग्रही योग बुध, गुरू आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन, धर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। कारोबार में विरोधियों के लाख प्रयासों के बावजूद आपका नुकसान होने से बच जाएगा। आज आपको विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। इसके अलावा शाम तक किसी अधूरे पड़े कार्य के पूरे होने का मंगलमय समाचार मिलेगा।
मीन: स्वामी धनुः वृश्चिक राशि का होकर दशम भाग्य केंद्र भाव में चल रहा है। व्यवसाय में मनोरथ सिद्धिकारक है। नौकरी में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने का योग बन रहा है।



