17 March 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, किन राशि स्वामी के खुले हैं भाग्य, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। घर से थोड़ी दूरी रह सकती है लेकिन मन लगेगा और हर काम को अच्छे से अंजाम देंगे।
वृष: आज का दिन कुछ कमजोर रहेगा। अचानक से होने वाले खर्चे आपको परेशान करेंगे। बेवजह की यात्रा की वजह से धन की हानि होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा कमजोर रहेगा।
मिथुन: आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको उम्मीद के मुताबिक मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद जीवन साथी आपका साथ देगा और उससे आपको खुशी होगी। परिवार का माहौल कमजोर रहेगा।
कर्क: आज का दिन मान कमजोर रहेगा। खर्च में अचानक होने वाली बढ़ोतरी आपको परेशान कर देगी। मानसिक तनाव भी बढ़ेगा और स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कर्ज लेने के योग बन रहे हैं, थोड़ा सावधानी बरतें।
सिंह: आज का दिन ठीक रहेगा जिससे ठीक रहेगा जैसे कामों में सफलता मिलेगी और आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी। इससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में भी सफलता मिलेगी लेकिन किसी अन्य के कारण रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है।
कन्या: आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। आप अपने परिवार पर ध्यान देंगे। परिवार की जरूरतों को समझेंगे। खर्चे बढ़ेंगे। पुरानी संपत्ति मिल सकती है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। एक दूसरे से झड़प होने की संभावना बनेगी।
तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा और निजी जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी से समझदारी बढ़ेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी आज बहुत खुशी मिलेगी। आपस में बातें करके मन को हल्का करेंगे।
वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहेगा। आय में थोड़ी बढ़ोतरी होने से मन हल्का रहेगा। परिवार में तनाव बढ़ेगा। किसी बात को लेकर गहन विचार-विमर्श होंगे। आप अपने परिवार का साथ देंगे। दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी की वजह से खर्चे करने पड़ेंगे।
धनु: आज मिले-जुले नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगी। आप बीमार पड़ सकते हैं। कई सारे काम एक साथ चलेंगे जिससे कामों में सफलता मिलने में विलंब होगा। परिवार में भी गर्माहट रहेगी जिस पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया है और प्रेम बढ़ेगा लेकिन दांपत्य जीवन में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।
मकर: आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। खर्चों में बहुत बढ़ोतरी हो जाएगी जिस पर नियंत्रण रखना आपके बस से बाहर होगा इसलिए परेशान हो जाएंगे। इनकम में कमी रहेगी। परिवार के लोग आपका साथ देंगे।परिवार में प्रेम बढ़ेगा जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
कुंभ: आज का दिन उत्तम रहेगा। कई रास्तों से आपको आय मिलेगी। आपके प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपका प्रिय कभी गुस्सा होगा तो कभी मान जाएगा, जिससे दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में आज दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मीन : आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन परिवार की ओर से आपको कोई बड़ी चिंता लग सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य भी आपकी चिंता का कारण बन सकता है। इनकम में धीरे-धीरे इजाफा होगा। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक होंगे। कुछ लोगों का साथ लेकर आप अपने काम को गति देंगे।



