राशिफल - अध्यात्म

17 July 2021: जानिए कैसा होगा आपका आपके साथी के साथ दिन, क्या कहती हैं आपकी लव राशिफल

आज का लव राशिफल 17 जुलाई 2021: आइये जानते हैं आज किन लवर्स को मिलेगी खुशी। किनके बीच दिल की बातें होंगी। कैसा रहेगा दिन।

मेष: आज का दिन मधुरता के साथ बीतेगा। विवाह का प्लान बना सकते हैं। नव विवाहित बेहद रोमांटिक रहेंगे। खर्च अधिक होगा। लव कपल एक दूसरे का ख्याल रखें।

वृषभ: लवर आज खुश रहेंगे। दिनभर एक्टिव रहेंगे। रोमांस रहेगा। आज एक दूसरे की भावनाओं को समझते हुए कहीं घूमने जा सकते हैं। एक दूसरे के लिए उपहार ले सकते हैं।

मिथुन: मतभेद की स्थिति बन सकती है। किसी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। प्यार में कमी रहेगी। दंपत्तियों में रोमांस रहेगा। आफिस के सहयोगी के साथ नजदीकियां बढ़ेगी।

कर्क: प्रेमी फीलिंग्स को बखूबी समझेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। सोशल मीडिया के जरिए बातचीत हो सकती है। विवाहित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सिंह:आज मतभेद दूर होंगे। समस्याएं दूूर होंगी। शादी की बात को फिलहाल त्याग दें। दफ्तर में नए रिलेशनशिप बनेंगे। दंपत्ति के बीच मधुरता रहेगी।

कन्या: लवर्स घूमने जा सकते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट देंगे। कुछ तनाव हो सकता है। अपने साथी के विचारों को समझने का प्रयास करें। विवाहित खुश रहेंगे।

तुला: प्रेमियों के बीच विवाद हो सकता है। खर्च ज्यादा होगा। विरोधियों की वजह से रिश्ते में दरार आ सकती है। नए प्रेमी इजहार कर सकते हैं। विवाहित खुश रहेंगे।

वृश्चिक: आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सिंगल्स को उनका पार्टनर मिलेगा। झिझक दूर होगी। मित्रों की मदद से अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकेंगे।

धनु: विवाहितों के बीच प्रेम बना रहेगा। दफ्तर के सहयोगी करीब आएंगे। आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन अपनी भावनाओं का इजहार करने में झिझकेंगे। नए कपल खुश रहेंगे।

मकर: आज रोमांटिक रहेंगे। शादी कर सकते हैं। कुछ प्रेमी अपने रिलेशनशिप के बारे में परिवारवालों को बता सकते हैं। प्रेमी युगल घूमने जा सकते हैं। आज बेहद खुश रहेंगे।

कुंभ: प्रेमी आज कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। मोबाइल से चर्चा होगी। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी।

मीन: नए अफेयर शुरू होंगे। दफ्तर के सहयोगियों के बीच रोमांस कम रहेगा। पार्टनर से बहस हो सकती है। शादीशुदा घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button