inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: संजय गुप्ता को कृषक कल्याण परिषद का बनाया गया सदस्य, कांग्रेस कर रही संजय गुप्ता की तलाश

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुप्रतीक्षित निगम-मंडल, बोर्ड और प्राधिकरण की दूसरी सूची जारी कर दी। लिस्ट में सूरजपुर से संजय गुप्ता का नाम शामिल किया गया है। संजय गुप्ता को कृषक कल्याण परिषद का सदस्य बनाया गया है, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, लेकिन किसी भी कांग्रसियों को मालूम नहीं है कि संजय गुप्ता आखिर कौन है?

अब संजय गुप्ता की तलाश के लिए कांग्रेसियों ने फेसबुक और वाट्सअप का सहारा लिया है। कांग्रेस संजय गुप्ता का पता बताने को लेकर लगातार पोस्ट शेयर कर रही है साथ ही जो बधाई दे रहा है उससे भी पता बताने के लिए बोला जा रहा है। सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट की कांग्रेस ने बाढ़ ला दी है।

Related Articles

Back to top button