मैं ड्रेस को काट-पीटकर कुछ नया बना देती हूं, अतरंगी फैशन पर बोली उर्फी जावेद, ग्रीन ब्रा टॉप में आई नजर – cgtop36.com

एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने अजीबोगरीब फैशन सेन्स के चलते अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेहद सेक्सी वीडियो को इंस्टाग्राम पर साझा किया जिसमें वो अपने बेहद मजेदार अंदाज में नजर आई. उर्फी यहां ग्रीन कलर की सुपरहॉट बिकिनी पहनी हुई नजर आई जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए. उनके फैशन को देखने के बाद फैंस ने कहा कि वो जानबूझकर लाइमलाइट पाने के लिए इस तरह के पब्लिसिटी स्टंट करके लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं।
उर्फी जावेद ने कहा, “मैं आपको बताती हूं. जो कपड़े मैं पहनती हूं न, तो अगर एक ड्रेस है तो मैं उसे काटकर क्रॉप टॉप और स्कर्ट बना देती हूं.” उर्फी जावेद ने यह भी बताया कि वह अपने कपड़े रिपीट भी करती हैं. उन्हें दूसरे रंग में डाय करवाकर पहनती हैं. उर्फी जावेद कहती हैं कि मैं ड्रेस को काट-पीटकर कुछ नया बना देती हूं. और डाय भी करा देती हूं. जिससे आप मीडिया वालों को पता ही न चले कि मैंने यह आउटफिट रिपीट किया है.
हाल ही में उर्फी जावेद ग्रीन ब्रा टॉप में नजर आईं, जो पूरी तरह से बैकलेस थी. इस दौरान पैपराजी के कैमरे में कैद होने के बीच उर्फी जावेद ने उनसे कहा कि मुझे भूख लग रही है, मुझे जरा समय दें. इसी बीच उन्होंने वडा पाव खाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. लोगों ने उर्फी जावेद को इसपर भी ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, “वही बोलूं, मेरे पोछे का कपड़ा कहां गायब हो गया. इसने लगा लिया, बताओ भाई.” एक और यूजर ने लिखा कि मुझे दीदी का फैशन समझ ही नहीं आता है.



