राशिफल - अध्यात्म

17 जुलाई 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

????- मेष – बिमारी से आराम पाने के लिए चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। नए क़रार फ़ायदेमंद होंगे, पर उम्मीद के मुताबिक़ लाभ नहीं पहुँचाएंगे। निवेश करते समय जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। किसी धार्मिक स्थल जाने की संभावना है। आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है।
आज आपका शुभांक – 1

????- वृष – ख़र्चों पर क़ाबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ़ ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदें। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए। रिश्तेदार तरक़्क़ी और समृद्धि के लिए नयी योजनाएँ लाएंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी।
आज आपका शुभांक – 9

????‍❤️‍????- मिथुन – बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे।
आज आपका शुभांक – 7

????- कर्क – आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें आपको धन लाभ हो सकता है। अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए। रोमांस का मौसम है। लेकिन अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। बॉस/वरिष्ठों को घर पर बुलाने के लिए अच्छा दिन नहीं है।
आज आपका शुभांक – 2

????- सिंह – यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। आज का दिन ख़ुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन-साथी आपको ख़ुशी देने का हर प्रयास करेगा। आज आपकी दृढ़ता और लगन सफलता हासिल करेंगे, क्योंकि आप लक्ष्य भेदने में क़ामयाब रहेंगे।
आज आपका शुभांक – 9

????????‍????- कन्या – आपको आज तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग रिश्तेदारों के साथ बिजनेस कर रहे हैं उन्हें आज आर्थिक नुक्सान हो सकता है। आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है। सेमिनार और गोष्ठियों से विशेष जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
आज आपका शुभांक – 7

⚖️- तुला – आज किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। कार्यक्षेत्र मे ऐसा काम मिल सकता है, जिसे हमेशा से करना चाहते थे।
आज आपका शुभांक – 1

????- वृश्चिक – नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं आज उनका पैसा डूब सकता है। आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आज ख़ूबसूरत कामों को दिखाने के लिए पर्याप्त मौके होंगे।
आज आपका शुभांक – 3

????- धनु – अपने उत्साह को क़ाबू में रखें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी का सबब बन सकती है। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें, अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। काम में मन लगाएँ व जज़्बाती बातों से बचें।
आज आपका शुभांक – 6

????- मकर – आज आपके आर्थिक हालात थोड़े खराब हो सकते हैं। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।
आज आपका शुभांक – 6

⚱️- कुम्भ – घरेलू काम थका देने वाला होगा इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं।
आज आपका शुभांक – 4

????- मीन – आज आपका धन बेवजह की चीजों पर खर्च हो सकता है। आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। अपने जीवन में किसी रोचक चीज़ के होने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे।
आज आपका शुभांक – 1

Related Articles

Back to top button