inh24छत्तीसगढ़

जशपुर Big breaking – आखिरकार बगीचा से हटाई गईं एसडीएम ज्योति बबली कुजूर, CGTOP36 की खबर का हुवा बड़ा असर

जशपुर जिले के एसडीएम ज्योति बबली कुजूर मामले में खबर का बड़ा असर हुआ है हमारे द्वारा खबर चलाए जाने के बाद जसपुर एसडीएम ज्योति बबली कुजूर को तत्काल स्थानांतरित कर दिया गया है एवं उन्हें जशपुर में पदस्थापना दी गई है। उनकी जगह आकांक्षा त्रिपाठी को बगीचा में पोस्टिंग दी गई है। देखें आदेश

आपको बता दें कि बगीचा sdm ज्योति बबली कुजूर के ऊपर गंभीर आरोप जिले के तहसीलदार , आरआई समेत पटवारी संघ ने शिकायत कर sdm ज्योति बबली को हटाने की मांग की थी, इस पर कलेक्टर ने तीन अधिकारियों की टीम बनाकर जांच शुरू किया गया, जांच अधिकारी में दो डिप्टी कलेक्टर व एक तहसीलदार को जांच कमेटी में रखा गया, अभी जांच चल ही रहा था कि उस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है।

शिकायत कर्ता तहसीलदार को बगीचा से हटाकर कोरिया जिला के बैकुंठपुर भेज दिया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार मरकाम को बगीचा से हटाकर बैकुंठपुर भेज दिया गया। गौरतलब है कि Sdm ज्योति बबली कुजूर का बगीचा sdm चौथा पोस्टिंग था , और चारो पोस्टिंग इनका विवादित रहा है, जहाँ जहाँ इनको पोस्टिंग मिली वहाँ इनके ऊपर भर्ष्टाचार के आरोप लगे।

यह था मामला

Related Articles

Back to top button