देश विदेश

Lockdown तोड़ने पर पुलिस ने दो युवकों को ऐसे कराया नागिन डांस कि वीडियो हो गया जमकर वायरल, हंसी नही रुकेगी आपकी

कोरोना से बचाव के लिए देश के ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदी लागू है। लॉकडाउन में सिर्फ जरूरी सेवा की इजाजत है। लॉकडाउन के दौरान सफर के लिए लगभग सभी राज्य सरकारों ने कर्फ्यू पास जारी किया है। अगर आप सरकार की तरफ से जारी जरूरी सेवाओं की सूची में हैं तो आप लॉकडाउन पास बनवा सकते हैं। बिना जरूरत के घर से निकलने वाले लोगों को सजा भी दी जा रही है।

सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक सड़क पर नागिन डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। VIDEO में पुलिसवाले भी दिख रहे हैं। उन्हें डांस करने की सजा राजस्थान पुलिस ने कथित तौर पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में दी।


सूत्रों ने बताया कि वीडियो झालावाड़ जिले का है और पुलिस कथित तौर पर ऐसे युवकों को बिना वजह घर से बाहर निकलने पर सजा दे रही है। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी वीडियो शूट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि अन्य दोनों को अपना नृत्य जारी रखने के लिए कह रहे हैं।

वहीं राज्य में अभी 1,94,382 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज एक्टिव हैं. शनिवार को यह संख्या 2,08,688 थी। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 10,290 नए मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक राजधानी जयपुर में 2558 नए मामले आए हैं. इसके अलावा जोधपुर में 776,उदयपुर में 607, कोटा में 481, अलवर में 445, सीकर में 429, भरतपुर में 424 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। आंकडों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में 24,440 और मरीज ठीक हुए है।

Related Articles

Back to top button