राशिफल - अध्यात्म

धनतेरस पर केवल सोना और बर्तन ही नही बल्कि ये चीजें भी खरीदें तो खुलेंगे किस्मत के द्वार

दीपावली के दो पहले धनतरेस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस दीपावली के पहले 13 नवंबर को मनाया जाएगा। उसके अगले दिन यानी 14 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी।

धनतेरस पर कुबेर देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। पौराणिक कथा के अनुसार, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर ही धनवन्तरि अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। तभी से धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि धनतेरस पर ये चीज जरूर खरीदें

धनतेरस पर पीली वस्तुएं खरीदना जरुरी है क्योंकि इसके खरीदने से आर्थिक स्थिति लाभदायक होती है, इसमें सोना, पीतल के बर्तन या धनिया। साबुत धनिया खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इसे तिजोरी में रख दें। फिर दीपावली के बाद इन बीजों को लोग अपने बाग-बगीचों या खेतों में बोते हैं। माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है।

धनतेरस के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल त्रयोदशी तिथि 12 नवंबर की रात 9 बजकर 30 मिनट से लग जाएगी, जो कि 13 नवंबर की शाम 6 बजे समाप्त होगी।

Related Articles

Back to top button