घायल रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी, उड़ाए 3 चौके और 5 छक्के, फैंस ने की तारीफों की बारिश

दूसरे वनडे मैच में भारत को 5 रन से हार नसीब हुई लेकिन रोहित शर्मा ने दिल जीत लिया. दरअसल, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) का चोटिल होने के कारण बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के शुरूआत से ही मैदान से बाहर चले गए थे. लेकिन जब भारतीय पारी शुरू हुई और टीम के 7 विकेट गिर गए तो घायल हिट मैन क्रीज पर बैटिंग करने के लिए उतरे, चोटिल अंगुठे के साथ रोहित बांग्लादेशी गेंदबाजों का जमकर सामना करते हुए नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के इस जज्बे को लेकर फैन्स रिएक्ट कर रहे हैं.
रोहित शर्मा ने 28 गेंद पर 51 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें 3 चौके और 5 छक्के उड़ाए, उनकी बैटिंग और जज्बे ने फैन्स का दिल जीत लिया. रोहित मैच में घायल शेर की तरह उतरे थे. उनके कारण ही टीम इंडिया लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच पाई थी. रोहित की आतिशी बल्लेबाजी को देखकर भारतीय फैन्स की खुशी की ठिकाना नहीं रहा है.
दरअसल, दूसरे वनडे में बांग्लादेश की पारी के दौरान दूसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे रोहित ने मोहम्मद सिराज के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अनामुल हक का कैच छोड़ा और इस दौरान गेंद लगने से उनके बाएं हाथ से खून निकलने लगा. जिसके तुरंत बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था.
वहीं, मैच के दौरान केएल राहुल ने कप्तानी की थी, पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन का स्कोर खड़ा किया था. बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन ने शानदार 100 रन की नाबाद पारी खेली थी. वहीं, महमूदुल्लाह ने 77 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 271 रन तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई.
Rohit Sharma becomes first Indian batter to hit 500 sixes in international cricket
Read @ANI Story | https://t.co/oQTPeqlmSa#RohitSharma #INDvsBANG #cricket #TeamIndia pic.twitter.com/tfZagOXHM2
— ANI Digital (@ani_digital) December 7, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




