मनोरंजन

जल्द वापसी करेगी जेनेलिया डिसूजा, परिवार संग बिताया कीमती समय अब आएंगी बड़े पर्दे पर

जेनेलिया बच्चों और परिवार में व्यस्त रहने के कारण अपना पूरा ध्यान परिवार को दे दिया था पर अब वे बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार

मशहूर अदाकारा जेनेलिया देशमुख ने शादी के बाद से यह तय किया था कि वह काम से ब्रेक लेकर परिवार को कुछ समय देंगी. जिसके बाद उन्होंने फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया था। जेनेलिया बच्चों और परिवार में व्यस्त रहने के कारण अपना पूरा ध्यान परिवार को दे दिया था पर अब वे बॉलीवुड में वापसी करने को तैयार हैं। जेनेलिया डिसूजा ने बड़े पर्दे पर वापसी करने की अपनी इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि परिवार संग समय बिताने के दौरान भी वे कैमरा फेस करने को मिस करती रही हैं.

जेनेलिया ने एक इंटरव्यू में कहा है कि, ‘मैं लाइफ में सेटल होने के लिए हर बात को लेकर बहुत साफ थी. पति और एक्ट्रेस रितेश देशमुख और उनके बच्चों, रियाण और राहिल के साथ टाइम स्पेंड करना था उनके साथ रहना था खेलना था। शादी के बाद मैं जिंदगी के उस फेज में व्यस्त हो गई, जहां मैं किसी चीज को उलझाना नहीं चाहती थी.’

जेनेलिया ने कहा कि, ‘परिवार के साथ रहने के दौरान मैं काम को मिस करती थी पर सेट पर बच्चों के साथ काम करने को सोचकर मैं तनाव नहीं लेना चाहती थी मैं काम पर पूरी तरह फोकस करने वालों में हूं. मैं काम के दौरान दूसरी चीजों के बारे में सोचना पसंद नहीं करती. अब लगता है कि मेरे बच्चे अब थोड़े सेट हो चुके हैं तो अब मैं फिर से फिल्मों में काम शुरू कर सकती हूं.’

जेनेलिया ने कहा कि बॉलीवुड में किरदारों को देखकर मैं बहुत उत्साहित हूं. मैं दमदार कैरेक्टर से खुद को कनेक्ट कर लेती हूं. मैं बॉलीवुड में वापसी करने के लिए ऐसा दमदार रोल चाहती हूं, जिसे मैं मन से एंजॉय कर सकूं. ऐसा दमदार रोल अगर मुझे एक मां का मिलता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं. ऐसे रोल के लिए मेरे मन में कोई निगेटिव भावना नहीं है, अगर ऐसे रोल से मैं खुद को कनेक्ट कर पाती हूं तो मैं उसे जरूर करूंगी.

Related Articles

Back to top button