महासमुंद जिले के एक रेलवे स्टेशन उस वक़्त खौफ मच गया जब एक दंतैल हाथी अरंड रेलवे स्टेशन में घुसकर प्लेटफार्म और ट्रैक पर चहलकदमी करने लगा। वहां मौजूद लोगों में इससे दहशत फैल गई हालांकि वहां उस वक़्त गिने चुने लोग ही थे जिन्होंने हाथी को देखते ही भागकर जान बचाई।

इसके बाद हाथी सिरपुर जंगल की निकल गया। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में हाथियों के दाल मौजूद दिन आम जन से टकराते ही रहते हैं जिससे आये दिन कहीं न कहीं घटना दुर्घटना होती ही रहती है इसके साथ ही ग्रामीणों द्वारा भी हाथियों से बचने कई तरह के हथकंडे अपनाये जाते हैं। बीते दिनों इसी के चलते छत्तीसगढ़ में कई हाथियों की मौत भी हो चुकी है।

घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि यह हाथी भटकता हुआ अरंड गांव पहुंच गया था जिसे देखते ही गांव के कुत्ते भौंकने लगे इसके बाद हाथी बौखलाकर रेलवे स्टेशन पहुंचा और भीतर घुस गया। जब रेलवे कर्मचारी की उस पर नजर पड़ी तो उसने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन अमला पहुंचा और हाथी के बाहर आने का इंतजार करने लगा। घंटेभर बाद हाथी स्टेशन से बाहर निकला और जंगल की ओर चला गया।




