inh24झारखण्डदेश विदेश

प्रेमिका पकड़ी गई प्रेमी संग अर्धनग्न, ग्रामीणों ने पहनाई जूतों की माला

झारखंड के साहेबगंज जिले में एक विवाहित महिला को अपने प्रेमी के साथ अपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को जूतों, चप्पलों की माला पहनाई। यह मामला साहेबगंज के शिव पहाड़ गांव की है, जहां महिला प्यार किसी और से करती थी, पर उसकी शादी किसी और के साथ हो गई। वह शिव पहाड़ में अपने रिस्तेदार के यहां रहती थी।

शादी के बाद भी दोनों का आपस में चक्कर चलता रहा। शुक्रवार रात को प्रेमी उसके घर गया, जहां दोनों साथ भाग निकले, बाद में ग्रामीणों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाया। ग्रामीणों ने दोनों को अर्धनग्न हालत में ही चप्पल और जूतों की पहनाकर पूरा गांव घुमाया और आरोपी प्रेमी पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया।

पुलिस गांव में पहुंची और दोनों को बचाने की कोशिश की, तब ग्रामीणों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। 

Related Articles

Back to top button