प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – जिले में बीती रात एक दैंतेल हाथी की मौत हो गई है, जानकारी के मुताबिक करंट लगने से हाथी की मौत हुई है, जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच चुका है, मामला धवलपुर वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है।
धवलपुर से लगे पारागांव में बीती रात एक हाथी की संदिग्ध मौत हो गई है, आज सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने हाथी को जमीन पर लेटे देखा तो इसकी सूचना वन विभाग दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए, डीएफओ मयंक अग्रवाल भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच चुके है।
ग्रामीणों और वन विभाग के मुताबिक हाथी की मौत करंट लगने से हुई है, हाथी 11kv लाइन की चपेट में आ गया, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 20 से 22 हाथियों का एक झुंड बीते कुछ दिनों से इलाके में भ्रमण कर रहा है, उन्हीं में से एक हाथी की करंट लगने से मौत हुई है।
अभी तक जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक विद्युत विभाग की लापरवाही हाथी की मौत का बड़ा कारण बनी है। डीएफओ मयंक अग्रवाल ने बताया कि 11 केवी का तार नीचे झूल रहा था जो हाथी की मौत का कारण बना। यदि लाइन निश्चित ऊंचाई पर होती तो शायद हाथी की जान नहीं जाती।
ऐसा नहीं है कि विद्युत विभाग को अपनी इस लापरवाही की जानकारी ना हो, ग्रामीणों का दावा है कि इसको लेकर उन्होंने कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की है, लगातार शिकायत के बाद भी विभाग ने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया, और आज इसका एक बड़ा नुकसान सामने आए हैं।
डीएफओ मयंक अग्रवाल ने हाथी की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि करंट लगने से हाथी की मौत हुई है, 11 केवी लाइन की चपेट में हाथी आ गया जिससे उसकी मौत हो गई है, घटना आज सुबह 3:00 से 4:00 बजे की बताई जा रही है, फिलहाल वन अमला और खुद डीएफओ मौके पर मौजूद है।



