राशिफल - अध्यात्म
Trending

11 October 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष- दिनभर व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारी का अधिकता के चलते थकान हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद की आशंका है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी में कमी रहेगी। सेहत को लेकर दिक्कतों का सामना सकता है। अनायास अप्रिय सूचना मिल सकती है।

वृषभ– दिन बेहद अच्छा रहेगा। समाज से जुड़े कामों की जिम्मेदारी मिलेगी।प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दान संबंधी कार्य कर सकते हैं।परिश्रम फलित होगा। व्यवसाय में अकस्मात लाभ होगा। दफ्तर में सावधान रहे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। प्रेम संबंध विकसित होंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे हैं

मिथुन- पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मित्रों से भेंट होगी। खुशखबरी मिलेगी। बेकार के कामों में समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। किसी कार्य को न टालेें। परिवार के सदस्यों की मदद मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। किसी फैसले को लेकर अधीरता न दिखाएं।

कर्क – आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती है। नई सूचना मिलेगी। लेनदेन करते समय सतर्क रहें। अनजान लोगों से निजी चर्चा न करें। कैरियर से जुड़े कार्य सफल होंगे। कारोबार को लेकर यात्रा कामयाब रहेगी। निवेेश कर सकते हैं। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। किसी कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं। परिवार का साथ बना रहेगा

सिंह– आज के दिन सतर्क रहना होगा। विरोधी क्षति पहुंचा सकते हैं। पारिवारिक विवाद की आशंका है। खर्च पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। किसी से अप्रिय शब्द न कहें। माता-पिता की सेवा करें। तनाव हो सकता है। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आमदनी बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। युवा वर्ग खुश रहेगा। जोखिम न लें।

कन्या– दिन कुछ उलझन वाला रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। रिश्तेदारों की ओर से अशुभ खबर मिल सकती है। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी विवाद का हिस्सा न बने। खानपान का ध्यान रखें। शारीरिक दर्द उभर सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहे, चोट लग सकती है। अधीरता न दिखाएं। नया काम शुरू कर सकते हैं।

तुला– आपका दिन शानदार रहेगा। आपको अपने कार्य में सफलता मिलेग। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय से लाभ होगा। राजनीतिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। युवा वर्ग को ज्यादा मेहनत करनी होगी। यात्रा को टालें।

वृश्चिक – दिन सकारात्मक रहेगा। अनजान भय बना रहेगा। चोट लगने की आशंका है। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। महिला वर्ग के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। बुजुर्गों से आशीर्वाद लें। किसी से विवाद न करें। छात्र खुश रहेंगे।

धनु– दिन ठीक रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। किसी की बातों से आपको ठेस लग सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें। निजी जीवन से जुड़ी बात किसी से न कहें। विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा। आपको धन लाभ होगा। आज व्यस्तता रहेगी। जोखिम से जुड़े कार्य न करें।

मकर– दिन सुखद रहेगा। कारोबारी यात्रा फायदेमंद रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दफ्तर के काम पूरे कर पाएंगे। आज प्रसन्न रहेंगे। सेहत से जुड़ी दिक्कत दूर होगी। कई लोगों से मुलाकात होगी। जीवन में नयापन महसूस करेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की सेवा करें।

कुंभ– सफलता मिलेगी। आफिस में आपकी दिक्कत किसी के सहयोग से दूर होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। किस्मत का साथ रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। विवाद से दूर रहें। किसी से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करें। किसी कार्य को न टालेें। सेहत ठीक रहेगी।

मीन– धन लाभ होगा। भौतिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। परिवार के साथ खुशनुमा पल गुजार पाएंगे। यात्रा कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद सूचना मिलेगी। कारोबार में लाभ होगा। किसी से विवाद होने की आशंका है। तनाव न लें। धैर्य रखना होगा। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button