राशिफल - अध्यात्म

08 March 2020 जानिए आज का राशिफल

मेष: आज आपके अच्छे कार्यों से आपका व आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आप की रुचि जप-तप, यज्ञ ईश्वरीय भक्ति में अधिक रहती है, अतः आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे।

वृषभ: आज आपको संतान पक्ष के श्रेष्ठ आचरण का और उनकी सफलता का यश और हर्ष होगा। माता-पिता सेे आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे तो कोई विशेष सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायंकाल से रात्रि तक का समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा।

मिथुन: यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। सही निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि हो सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रात्रि का समय गाने बजाने और मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

कर्क: यदि आपकी प्रोन्नति रुकी हुई है तो आज होने की प्रबल संभावना है। इसके अतिरिक्त आज आप अपनी वाकपटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा।

सिंह: यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरी पेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप सामाजिक कार्य तथा भोग-विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपमें अभिमान भर जाएगा।

कन्या: आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शान-शौकत के लिए आप धन की बेफिजूल खर्ची भी कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा।

तुला: आज काफी सोच विचार कर काम करने के उपरांत भी नुकसान होने की संभावना रहेगी। अकस्मात कोई राजकीय दंड भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए जोखिम के कामों से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट व मानहानि की भी आशंका बनी रहेगी।

वृश्चिक: आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आप के साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपकी रुचि तप-यज्ञ एवं ईश्वरीय ज्ञान की ओर बढ़ेगी। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु: आज का दिन गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्तिभाव पूर्ण रहेगा। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक नए नये खोज करने में लगेगी, रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें।

मकर:. आज आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा किंतु ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आयेंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ सकते हैं। प्रोन्नित होने की संभावना है। आज आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। सायंकाल और रात्रि में शुभव्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ: आज आप विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किए गए कार्य से हानि होने की संभावना रहेगी। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।

मीन: यदि आज आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से ऋण लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button